Kosi Live-कोशी लाइव मधेपुरा: हथियार और गोली के साथ तीन गिरफ्तार - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Thursday, April 4, 2019

मधेपुरा: हथियार और गोली के साथ तीन गिरफ्तार

कोशी लाइव:अक्की

मधेपुरा के चौसा थाना पुलिस ने अलग अलग जगह छापेमारी कर हथियार और गोली के साथ तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार बदमाशो के साथ पुलिस ने तीन देशी पिस्टल व सात कारतूस बरामद किया है। गिरफ्तार किये गये तीनों बदमाश चौसा थाना क्षेत्र के अरजपुर पश्चिमी पंचायत के भटगामा का रहने वाला बताया गया है। गुरुवार को चौसा थाना में उदाकिशुनगंज के एसडीपीओ सीपी यादव ने संवाददाताओ को बताया कि लोक सभा चुनाव को शांतिपूर्ण तरीके से सम्पन्न कराये जाने को लेकर चौसा थानाध्यक्ष राजकिशोर मंडल के नेतृत्व में पुलिस दियारा इलाके के पचरासी स्थान, कदवा बहियार, पटपर बहियार, बलोरा घाट, महेल बहियार, मिल्की बहियार, मोरसंडा के अमनी बासा, करैलिया मुसहरी, जपती टोला, चिरौरी, फरदा वारी, अजगैवा सहित कई जगह सघन छापेमारी की गयी। एसडीपीओ श्री यादव ने बताया कि छापेमारी के दौरान अरजपुर पश्चिमी पंचायत के भटगामा से छंगूरी यादव को एक लोडेड देसी पिस्टल व तीन कारतूस के साथ गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार छंगूरी के खिलाफ भागलपुर के नवगछिया थाने में पुलिस की हत्या का मामला दर्ज है। छापेमारी के दौरान भटगामा से नरेश यादव के साथ एक लोडेड देशी पिस्टल व एक कारतूस, शिवम कुमार को एक लोडेड देशी पिस्टल व एक कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। एसडीपीओ ने बताया कि गिरफ्तार बदमाशों का आपराधिक रेकार्ड खंगाला जा रहा है।