Kosi Live-कोशी लाइव सहरसा:अंडर 19 क्रिकेट टूर्नामेंट के लिए 15 खिलाड़ी चयनित - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Tuesday, April 30, 2019

सहरसा:अंडर 19 क्रिकेट टूर्नामेंट के लिए 15 खिलाड़ी चयनित

कोशी लाइव: विकास तांती

सहरसा। बिहार क्रिकेट संघ द्वारा मधेपुरा में एक मई, 2019 से शुरू होने वाले रणधीर वर्मा मेमोरियल अंडर 19 क्रिकेट टूर्नामेंट के लिए 15 खिलाड़ियों का चयन किया गया है। जिला क्रिकेट संघ के सचिव बादल कुमार ने बताया कि एक मई को सहरसा का पहला मैच दरभंगा से होगा। संघ द्वारा ही पटेल मैदान में दिसंबर, 2018 में आयोजित रणधीर वर्मा मेमोरियल जिला क्रिकेट लीग में खिलाड़ियों द्वारा किए गए प्रदर्शन के आधार पर 33 खिलाड़ियों का चयन सुपर लीग के लिए किया गया। जिन्हें सुपर लीग तीन टीमों में विभाजित कर एक दिवसीय एवं द्वि-दिवसीय मैच द्वारा खिलाड़ियों के प्रदर्शन के आधार पर 20 खिलाड़ियों का चयन कैंप के लिए किया गया। तीन सदस्यीय चयनकर्ताओं में शामिल नीलेन्दू झा, राजीव झा एवं असफहान खान ने अंडर 19 सहरसा जिला टीम की घोषणा की जिसमें अनंत कुमार मिश्रा कप्तान, अनिकेत कुमार उप कप्तान सहित मो. आफताब, मो. हामिद, पियूष पंचाली, अनिकेत राज, न्यूटन कुमार, सिकन्दर शेख, राजहंस कुमार, आशीष कुमार चौधरी, विक्की कुमार, रीतु राज, मो. शाहिद जावेद, आलोक कुमार एवं पुरूष्कर कुमार झा शामिल हैं। जिला क्रिकेट संघ के सचिव बादल कुमार ने बताया कि चयनित इस अंडर 19 जिला क्रिकेट टीम के कोच सह मैनेजर नीलेन्दू झा होंगे। इस अवसर पर संघ के अध्यक्ष ब्रह्मदेव कामत, उपाध्यक्ष मसूद आलम, सचिव बादल कुमार, संयुक्त सचिव राजेश कुमार सिंह, कोषाध्यक्ष सुभाष कुमार, वरिष्ठ खिलाड़ी विश्वनाथ कुमार, दिनेश कुमार सिंह पिटू, पंकज कुमार ठाकुर, कुणाल चौधरी, राजकिशोर चौधरी, असफाक खान, पुरुषोत्तम कुमार आदि ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर जीत की कामना की।