कोशी लाइव:
सिंहेश्वर [दीपक कुमार सिंह]:--
बुधवार को बाबा नगरी सिंहेश्वर में एक बड़ा हादसा होते- होते टल गया। जानकारी के अनुसार किसी ने मंदिर के पीछे बाईपास सड़क के किनारें जमें कचरें में आग लगा दिया ।तेज पछुआ हवा होने के कारण आग बहुत कम समय में विकराल रूप धारण कर लिया। जिसके बाद लोगों द्वारा तत्परता दिखाते हुये अग्निशामक वाहन को फोन कर बुलाया गया। काफी मशक्कत करने के बाद आग पर पुरी तरह काबू पाया जा सका। यदि समय रहते आग पर काबु नही पाया जाता तो महाशिवरात्रि मेले में लगे सैकड़ों दुकानों को वह अपने आगोश में ले लेता।जिससे काफी नुकसान होने की आशंका थी।सिंहेश्वर मंदिर न्यास प्रबंधक रवि कुमार झा ने बताया कि घटना की जानकारी वरीय पदाधिकारी को दे दी गयी है। जबकि सफाई का जिम्मा जिस कर्मचारी को दी गयी है उनसे भी जानकरी ली जा रही है कि आखिर तेज हवा में आग किसने और क्यों लगाई।