Kosi Live-कोशी लाइव सहरसा::संगठन विस्तार और आगामी विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव को लेकर हुई बैठक ... - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Sunday, March 10, 2019

सहरसा::संगठन विस्तार और आगामी विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव को लेकर हुई बैठक ...

कोशी लाइव:
रिपोर्ट :- रितेश : हन्नी - सहरसा

सहरसा :- तत्कालीन गोपालगंज डीएम जी कृषनैया हत्याकांड में आजीवन कारावास की सजा काट रहे बिहार के युवातुर्क कहे जाने वाले प्रभुत्व और प्रभाव वाले नेता पूर्व सांसद आनंद मोहन के समर्थकों ने नई ऊर्जा और नए संकल्प के साथ अपने जनाधार को और मजबूत करने की पहल तेज कर दी है। दिनांक 10/03/2019 (रविवार) को "बिहार पीपुल्स पार्टी" और "फ्रेंड्स ऑफ आनंद" की एक संयुक्त बैठक आज संगठन के गंगजला स्थित पार्टी कार्यालय में संपन्न हुई। बैठक में संगठन के विस्तार और विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव को लेकर गहन विचार - विमर्श हुआ यह फैसला लिया गया कि संगठन समाजवादी और धर्मनिरपेक्ष सामानधर्मी छात्र - युवा संगठनों से तालमेल कर विश्वविद्यालय चुनाव में उतरेगा। बैठक में संगठन को विस्तार देते हुए निम्नलिखित लोगों को पदभार दिया गया। जिसमें पप्पू राजा यादव (छात्र महासचिव)"स्टूडेंट फ्रंट"फ्रेंड्स ऑफ आनंद-सहरसा, वैभव मिश्रा (छात्र सचिव)"स्टूडेंट फ्रंट"फ्रेंड्स ऑफ आनंद-सहरसा, राजेश कुमार सिंह (छात्र महासचिव)"स्टूडेंट फ्रंट"फ्रेंड्स ऑफ आनंद-सहरसा, नवीन यादव (छात्र सचिव)"स्टूडेंट फ्रंट"फ्रेंड्स ऑफ आनंद-सहरसा, रंजीत गुप्ता (छात्र सचिव)"स्टूडेंट फ्रंट"फ्रेंड्स ऑफ आनंद-सहरसा बनाये गये। बैठक की अध्यक्षता राजन आनंद राष्ट्रीय महासचिव फ्रेंड्स ऑफ आनंद और संचालन चंदन सिंह जिला अध्यक्ष बिहार पीपुल्स पार्टी सहरसा के द्वारा की गई बैठक में बाबाजी सिंह, सतीश सिंह, शंभु मुख्यमंत्री, शेख मोहम्मद अली भुट्टो, बीटू कुमार सिंह, नवीन साह, अभिषेक प्रिन्स, राजू झा, नयन सिंह, सौरभ सिंह, साकेत तिवारी, प्रशांत सिंह, सॉफ्टी कुमार, सुशांत तिवारी, राहुल साह, दिलखुश रॉय, सूरज यादव, जेपी यादव, प्रिन्स कुमार यादव, बसंत साह, शशिकांत साह व अन्य मौजूद थे।