Kosi Live-कोशी लाइव SUPAUL:प्रेमिका ने प्रेमी को मैसेज कर बुलाया अपने घर, फिर... - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Wednesday, February 20, 2019

SUPAUL:प्रेमिका ने प्रेमी को मैसेज कर बुलाया अपने घर, फिर...

कोशी लाइव:अक्की

सुपौल : बिहार के सुपौल में प्रेमिका के परिजनों ने प्रेमी को घर बुला कर बेरहमी से पीट-पीट कर मौत के घाट उतार कर लाश को गायब कर दिया. हालांकि, पुलिस को सफलता मिली है और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. वहीं छह लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है. पुलिस मामले की तफ्तीश में जुट गयी है. 

यह मामला भपटियाही थाना क्षेत्र के पूर्वी कोसी तटबंध के 30 किलोमीटर स्पर के समीप की है, जहां भपटियाही पंचायत के वार्ड नंबर 05 में सोमवार की देर रात्रि एक 22 वर्षीय युवक की बेरहमी से हत्या कर शव को कोसी नदी के कछार पर मिट्टी में गाड़ दिया गया था.

तफ्तीश के दौरान भपटियाही पुलिस ने शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल सुपौल भेज दिया है. पुलिस इस हत्या को प्रथम दृष्टया प्रेमप्रसंग का मामला बता रही है. मृतक युवक की पहचान किसनपुर थाना क्षेत्र के चांदपीपर पंचायत के कुलीपट्टी गांव के वार्ड नंबर 01 निवासी दुलारचंद मंडल के पुत्र अनिल कुमार (22) के रूप में की गयी है. 

मालूम हो कि मृतक के पिता दुलारचंद्र मंडल ने किसनपुर थाना में अपने पुत्र अनिल कुमार के गुमशुदगी का आवेदन दिया गया था. घटना के संबंध में भपटियाही व किसनपुर थाना पुलिस ने संयुक्त छापेमारी कर छह लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है.

कहते हैं एसडीपीओ
मामले की जांच करने पहुंचे एसडीपीओ विद्यासागर ने बताया कि अनिल कुमार की हत्या प्रथम दृष्टया प्रेम प्रसंग का प्रतीत होता है. लड़की के द्वारा अपने घर बुलाकर मृतक अनिल को परिजनों के सहयोग से हत्या को अंजाम दिया गया है. एसडीपीओ ने बताया कि मृतक अनिल के मोबाइल को खंगालने पर पता चला कि लड़की द्वारा मृतक अनिल के मोबाइल पर 15 व 17 फरवरी को मैसेज भेज कर अपने घर बुलाया था. 

इस हत्या के मामले में छह लोगों की गिरफ्तारी की जा चुकी है. पुलिस हरेक बिंदुओं पर बारीकी से जांच कर रही है. इस घटना में जो भी दोषी व्यक्ति होंगे, उन्हें कड़ी से कड़ी सजा दिलायी जायेगी.