Kosi Live-कोशी लाइव सहरसा:किडनी फेल और खून की कमी से जूझ रही गर्भवती के लिए भगवान बनकर उभरा मंडल भारती कृषि कॉलेज का छात्र, किया पांच यूनिट ब्लड डोनेट - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Wednesday, February 13, 2019

सहरसा:किडनी फेल और खून की कमी से जूझ रही गर्भवती के लिए भगवान बनकर उभरा मंडल भारती कृषि कॉलेज का छात्र, किया पांच यूनिट ब्लड डोनेट

कोशी लाइव:@अमन खान
किडनी फेल और खून की कमी से जूझ रही गर्भवती रिंकु देवी के लिए भगवान बनकर उभरा मंडल भारती कृषि कॉलेज का छात्र, किया पांच यूनिट ब्लड डोनेट.....

किड
--------------------------------------------------------------------
#सहरसा :- बीते दिन मंडन भारती कृषि कॉलेज अगवानपुर में मां सरस्वती की प्रतिमा विसर्जन कर लौट रहे छात्रों से भरा ट्रैक्टर के पलटने से एक दर्जन छात्र जख्मी दो की स्थिति नाजुक बनी हुई थी जिसे शहर के गायत्री नर्सिंग होम के आईसीयू में भर्ती कराया गया था। वही अब दोनों छात्र आकाश और राजीव खतरे से बाहर है।

सबसे बड़ी बात तो यह है कि उसी आईसीयू में मधेपुरा के
पस्तपार के विजेंद्र ऋषिदेव की पत्नी सात माह की गर्भवती रिंकु देवी भर्ती थी जिंदगी और मौत से जूझ रही थी खून की कमी और किडनी फेल की वजह से डॉक्टर की पूरी व्यवस्था रिंकु देवी को बचा पाने में फेल साबित हो रही थी

रिंकू देवी की जीवन बचाने के लिए भगवान बनकर उभरा मंडन भारती कृषि कॉलेज अगवानपुर का छात्र रिंकू की जिंदगी बचाने के लिए कॉलेज के छात्र ने पांच यूनिट ब्लड डोनेट कर हर संभव मदद का भरोसा दिया

डॉ रंजेश कुमार सिंह ने भी कहा कि छात्रों का यह सबसे बड़ा सराहनीय सहयोग है अब रिंकु देवी की जिंदगी बचाई जा सकती है

गायत्री नर्सिंग होम के आईसीयू में भर्ती कॉलेज के दो छात्र आकाश और राजीव अब खतरे से बाहर कॉलेज प्रबंधक सहित छात्रों ने डॉ रंजेश कुमार सिंह को तहे दिल से किया।