Kosi Live-कोशी लाइव पूर्णियां:ब्रजेश ऑटोमोबाइल्स में महिंद्रा एक्सयूवी लांच - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Friday, February 22, 2019

पूर्णियां:ब्रजेश ऑटोमोबाइल्स में महिंद्रा एक्सयूवी लांच

कोशी लाइव:अक्की

शहर के जाने माने महिंद्रा एंड महिंद्रा गाड़ियों के अधिकृत विक्रेता ब्रजेश ऑटोमोबाइल्स प्रा. लि. में महिंद्रा द्वारा निर्मित नयी गाड़ी एक्सयूवी 3OO को लांच किया गया। उपविकास आयुक्त रामशंकर, एसडीओ विनोद कुमार, बीडीओ अजय कुमार, ब्रजेश ऑटोमोबाइल्स प्रा. लि. के मैनेजिंग डायरेक्टर रमेश चन्द्र मिश्र, डायरेक्टर ब्रजेश चन्द्र मिश्र, महिंद्रा एंड महिंद्रा के एरिया मेनेजर आशुतोष पाठक, वीवीआईटी के सचिव राजेश चन्द्र मिश्र, निदेशक अशेश्वर यादव, रंजीत पॉल, महिंद्रा फाइनेंस के अधिकारी शिवेन्दु विमल, धनंजय ओझा ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की। महिंद्रा एंड महिंद्रा के एरिया मेनेजर आशुतोष पाठक ने बताया कि यह गाड़ी 5 सीट में सबसे अधिक विशेषता वाली गाड़ी है । सात एयर बैग, इलेक्ट्रिक सनरूफ के साथ काफी नए सुविधाओं से लैस है। पेट्रोल एवं डीजल दोनों मॉडल में उपलब्ध है। लांच के समय में ही 27 ग्राहकों ने इस गाड़ी की बुकिंग करवाई।