Kosi Live-कोशी लाइव बिहार:पूर्णिया में शुरु हुआ जश्न, समाहरणालय हुआ रोशन - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Thursday, February 14, 2019

बिहार:पूर्णिया में शुरु हुआ जश्न, समाहरणालय हुआ रोशन

कोशी लाइव:@अक्की




पूर्णिया में दो दिनों तक चलने वाले जश्न की शुरूआत हो चुकी है। बुधवार को शाम ढलते ही बिजली की चकाचौंध से समाहरणालय रोशन हो गया। डीएम व एसपी कार्यालय समेत बाकी कार्यालयों को बिजली की लड़ी से सजाया गया है। इसकी सुंदरता देखते ही बन रही है। 14 फरवरी को पूर्णिया जिला की स्थापना का 250 वीं वर्षगांठ है। दो दिन गुरुवार और शुक्रवार को लगातार जश्न मनाया जाएगा। प्रभात फेरी, दौड़, खेलकूद, सांस्कृतिक कार्यक्रम के अलावा विकास मेला सह प्रदर्शनी, पुष्प प्रदर्शनी भी आयोजित की जाएगी। वरीय नागरिकों के लिए नि:शुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन होगा। विभिन्न क्षेत्रों में विशिष्ट एवं उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्तियों को सम्मानित किया जाएगा। स्मारिका का विमोचन भी किया जाएगा, जिसमें पूर्णिया के गौरवशाली इतिहास को भी पेश किया जाएगा।

आज क्या होगा

कार्यक्रम....समय........स्थान

प्रभात फेरी..सात बजे..सभी प्रखंड व जिला मुख्यालय के स्कूलों में

दौड़...साढ़े सात बजे...जिला स्कूल, इंदिरा गांधी स्टेडियम

उदघाटन समारोह..पांच बजे...मुक्ताकाश मंच कला भवन

दीप प्रज्ज्वलन..सवा पांच बजे...मुक्ताकाश मंच कलाभवन

सम्मान समारोह..साढ़े पांच बजे..मुक्ताकाश मंच कलाभवन

सांस्कृतिक कार्यक्रम..छह बजे..मुक्ताकाश मंच कलाभवन

शुक्रवार को पुष्प प्रदर्शनी

खेलकूद--11 बजे..इंदिरा गांधी स्टेडियम

विकास मेला..11.30 बजे..कलाभवन परिसर

पुष्प प्रदर्शनी..12.15 बजे..कलाभवन परिसर

चिकित्सा शिविर..एक बजे..सदर अस्पताल

सांस्कृतिक कार्यक्रम..छह बजे..कलाभवन