Kosi Live-कोशी लाइव अररिया।बाइक सवार तीन युवकों ने महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Friday, January 18, 2019

अररिया।बाइक सवार तीन युवकों ने महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया

कोशी लाइव:अक्की

संवाद सूत्र, रानीगंज (अररिया) : रानीगंज थाना क्षेत्र में एक 28 वर्षीय महिला के साथ बुधवार शाम हाट से घर जाते समय एक बाइक पर सवार तीन युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। अचेत हो जाने पर सोने की चेन और चार हजार रुपये नकद लेकर फरार हो गए। इसे लेकर गुरुवार को महिला थाना अररिया में नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।
बुधवार शाम छह बजे महिला हाट से घर जा रही थी। पीछे से एक बाइक पर सवार तीन युवकों ने सुनसान जगह देखकर महिला को पकड़ लिया और नहर के पश्चिम में स्थित मकई खेत में ले जाकर दुष्कर्म किया। इधर, महिला का बच्चा जब घर में रोया तब परिजन ने उसकी खोजबीन शुरू की। हाट में पता चला कि वह घर चली गई है। उसके बाद परिजन खोजते हुए नहर के पश्चिमी भाग में पहुंचे जहां वह अचेत अवस्था में मिली। होश आने के बाद पीड़िता ने परिजन को सारी बात बताई। बाद में परिजन ने महिला थाना अररिया में मो. हलीम, श्रवन राम, सुनील राम, गांव खरसाही, वार्ड एक, प्रखंड रानीगंज के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई है।