Kosi Live-कोशी लाइव सुपौल।सपा-बसपा गठबंधन से देश के कई दलों के उड़े होश, भाजपा की नींद हुई हराम : अभिलाष यदुवंशी - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Thursday, January 17, 2019

सुपौल।सपा-बसपा गठबंधन से देश के कई दलों के उड़े होश, भाजपा की नींद हुई हराम : अभिलाष यदुवंशी

कोशी लाइव:अक्की
अभिलाष यदुवंशी (समाजसेवी)

सुपौल। पिपरा:
सपा-बसपा गठबंधन से देश के कई दलों के होश उड़े हुए हैं वहीं  भाजपा भी बेचैन हो।
उत्तर प्रदेश में सपा-बसपा के बीच गठबंधन होने से देश के विभिन्न पार्टियों के अंदर खलबली मची हुई है, वहीं भाजपा की नींद हराम हो गई है ।ज्ञात हो कि यू.पी.के पूर्व मुख्यमंत्री सह कार्यकारी अध्यक्ष समाजवादी पारटी माननीय अखिलेश यादव जी तथा बसपा सुप्रीमो बहन मायावती जी के एक साथ आ जाने से देश की राजनीति में भूचाल आ गया है। ज्ञात हो कि उक्त दोनों पार्टियों के एक साथ होने से यूपी के 80 लोकसभा सीटों में से 70 सीटों में जीत तय माना जा रहा है,वहीं उक्त गठबंधन का असर देश के अन्य राज्यों जैसे मध्यप्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ, उत्तराखंड, दिल्ली,बिहार, झारखंड, उड़ीसा,पश्चिम बंगाल जैसे राज्यों में भी पङ सकता है, वहीं बिहार विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष माननीय तेजस्वी यादव जी के द्वारा मायावती जी से उनके आवास पर जाकर आशीर्वाद लेना तथा पूर्व मुख्यमंत्री माननीय अखिलेश यादव जी से शिष्टाचार भेंट करना इस बात के संकेत है । सपा-बसपा गठबंधन होने से देश भर के बहुसंख्यक दलित समुदाय, यादव समुदाय,अल्पसंख्यक(मुस्लिम)समुदाय तथा अन्य सभी वर्गों का समर्थन मिलता दिखाई पड़ सकता है । सधन्यवाद ।*
                       अभिलाष यदुवंशी
                  समाजसेवी(पिपरा,सुपौल)