कोशी लाइव:अक्की
@ इकबाल राजा
कुमारखंड(मधेपुरा)प्रखंड के विभिन्न विद्यालय परिसर में कला जत्था के कलाकारों के द्वारा दहेज-प्रथा,बाल-विवाह व नशा मुक्ति के लिए नुक्कड़ नाटक कर लोगों को जागरूक किया गया|सूचना व जनसंपर्क विभाग व जिलाधिकारी के आदेशानुसार कार्यक्रम को जन शिक्षा के दल संख्यां-01 के निर्देशक रोहित कुमार और दल लीडर कैलाश शर्मा के निर्देशन में 12 कलाकारों ने उत्क्रमित मध्य विद्यालय,मधुवनी,उत्क्रमित मध्य विद्यालय घोरदौल,मध्य विद्यालय बेलासदी,मध्य विद्यालय इसरायण कला,उत्क्रमित मध्य विद्यालय दिघ्यातोला केवटगामा समेत अन्य विद्यालयों में एक से बढ़ कर एक नाटक का मंचन कर लोगों को तालियां बजाने पर मजबूर कर दिया|कलाकारों ने नाटक का मंचन कर समाज मे बाल-विवाह,दहेज प्रथा,नशा जैसे कुरीतियों को रोकने की ओर इशारा कर लोगों को जागरूक किया|इसके अलावे क्षेत्र में कलाकारों ने इसके विरुद्ध प्रचार-प्रसार कर सीडी के माध्यम से भी लोगों को इन कुरीतियों के खिलाफ जागरूक किया|इस दौरान प्रधानाध्यापक मु.ग्यास ने कहा कि दहेज-प्रथा,बाल-विवाह,नशा पान एक अभिशाप है| छोटी उम्र में बच्ची की शादी,दहेज लेना कानूनी अपराध तो है ही इसके अलावे छोटी उम्र में बच्ची की शादी से उसके शरीर पर बुरा प्रभाव भी पड़ता है|उन्होंने उपस्थित लोगों से सरकार के इस अभियान को सफल बनाने के लिए आगे बढ़कर हाथ बंटाने की अपील की|मौके पर कला जत्था के कलाकार बिपिन कुमार,विश्वजीत कुमार,विजय राम,शैलेन्द्र यादव,नथ्थन राम,पंकज कुमार,सज्जन कुमार,काजल कुमारी,रिंकी कुमारी के प्रस्तुति की सराहना करते हुए लोगों ने समाज मे बाल-विवाह,दहेज प्रथा,नशा जैसे कुरीतियों को रोकने का प्रण लिया और आँख खोल देने की बातें कही| इस अवसर पर विद्यालय परिवार के मु.सिराज उद्दीन,मु.महमूद अंसारी,बबिता कुमारी,गुलशन आरा,नफीस आलम आदि ने कार्यक्रम की सफलता में सहयोग किया|