Kosi Live-कोशी लाइव मधेपुरा :भूमि विवाद में एक साल के मासूम की परिजनों के सामने पीट पीटकर हत्या - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Sunday, December 23, 2018

मधेपुरा :भूमि विवाद में एक साल के मासूम की परिजनों के सामने पीट पीटकर हत्या

कोशी लाइव:अक्की

मधेपुरा में घोषई पंचायत के वार्ड छह में रविवार की सुबह भूमि विवाद में लगभग साल भर के बच्चे की पीट पीटकर हत्या कर दी गयी। इस घटना में मृतक के पिता ने गांव की ही एक महिला सहित तीन लोगों पर अपने पुत्र की हत्या का केस दर्ज कराया है। घटना के बाद सभी आरोपी घर छोड़कर फरार हो गए हैं।
 
घोषई पंचायत के वार्ड छह निवासी मो. इनताज और मो. मोहीद के बीच लगभग 12 कट्ठा जमीन संबंधित विवाद चल रहा था। उसी जमीन के विवाद को लेकर रविवार की अहले सुबह दोनों में काफी नोकझोंक चल रही थी। 
इसी दौरान इनताज के एक साल के पुत्र मो. इनसाद को उसकी मां रवीना खातुन की गोद से छीन लिया। इसके बाद उस बच्चे की गला दबा दी और पीट पीटकर हत्या कर दी। घटना के बाद नोक झोंक कर रहे सभी लोग घर छोड़कर फरार हो गये।
थानाध्यक्ष ने कहा कि शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल मधेपुरा भेज दिया गया है। इस घटना में एक महिला सहित तीन लोगों पर केस दर्ज कराया गया है। आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस संबंधित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है।