Kosi Live-कोशी लाइव BIHAR:स्टेशन पर 2 महिला शराब तस्कर गिरफ्तार: 20.58 लीटर विदेशी शराब बरामद, - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Sunday, September 13, 2026

BIHAR:स्टेशन पर 2 महिला शराब तस्कर गिरफ्तार: 20.58 लीटर विदेशी शराब बरामद,

समस्तीपुर स्टेशन पर 2 महिला शराब तस्कर गिरफ्तार: 20.58 लीटर विदेशी शराब बरामद, सर्कुलेटिंग एरिया में चल रही थी जांच

समस्तीपुर। स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस के एसी फर्स्ट कूपे से शराब तस्करी के आरोप में नेहा झा की गिरफ्तारी के बाद समस्तीपुर में महिला शराब तस्करी का एक और मामला सामने आया है। शनिवार को रेल पुलिस ने समस्तीपुर जंक्शन के सर्कुलेटिंग एरिया से दो महिलाओं को भारी मात्रा में विदेशी शराब के साथ गिरफ्तार किया।

गेट नंबर-1 के पास चल रही थी जांच

रेल थाना अध्यक्ष बीरबल कुमार ने बताया कि स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर-1 के सर्कुलेटिंग एरिया में गेट नंबर-1 के पास नियमित जांच अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान पुलिस की नजर दो महिलाओं पर पड़ी, जो संदिग्ध स्थिति में दिखाई दे रही थीं।

पुलिस ने दोनों महिलाओं को रोककर उनके सामान की तलाशी ली। तलाशी के दौरान उनके पास से विदेशी शराब बरामद हुई। इसके बाद दोनों को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया।

चुनी देवी और गीता देवी गिरफ्तार

गिरफ्तार महिलाओं की पहचान समस्तीपुर नगर थाना क्षेत्र के गणेश चौक, मगरदही घाट वार्ड संख्या-24 निवासी चुनी देवी (50 वर्ष) और गीता देवी (58 वर्ष) के रूप में हुई है।

20.58 लीटर विदेशी शराब जब्त

रेल पुलिस ने दोनों महिलाओं के पास से कुल 20.58 लीटर विदेशी शराब बरामद की है। पुलिस के अनुसार, शराब की खेप को किसी ठिकाने पर पहुंचाने की तैयारी थी। इससे पहले ही नियमित जांच के दौरान दोनों महिलाएं पुलिस के हत्थे चढ़ गईं।

उत्पाद अधिनियम के तहत केस दर्ज

गिरफ्तारी के बाद दोनों महिलाओं को रेल थाने लाया गया। पुलिस ने बरामद शराब को जब्त करते हुए दोनों के खिलाफ बिहार उत्पाद एवं मद्यनिषेध अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की है।

रेल पुलिस का कहना है कि शराब तस्करी पर रोक लगाने के लिए स्टेशन और उसके आसपास लगातार जांच अभियान चलाया जा रहा है। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।