Kosi Live-कोशी लाइव सुपौल में 67.5 लीटर विदेशी शराब बरामद, महिला गिरफ्तार; बेटा फरार - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Wednesday, September 9, 2026

सुपौल में 67.5 लीटर विदेशी शराब बरामद, महिला गिरफ्तार; बेटा फरार

सिमराही में 67.5 लीटर विदेशी शराब बरामद, महिला गिरफ्तार; बेटा फरार

राघोपुर थाना क्षेत्र के सिमराही बाजार में मद्य निषेध थाना पुलिस ने शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 67.5 लीटर विदेशी शराब बरामद की है। पुलिस ने मौके से एक 55 वर्षीय महिला को गिरफ्तार किया, जबकि उसका बेटा अमित भगत पुलिस टीम के पहुंचते ही फरार हो गया।

मद्य निषेध थाना सिमराही के थानाध्यक्ष प्रभुनाथ सिंह के अनुसार, पटना स्थित मद्य निषेध विभाग से मिली गुप्त सूचना के आधार पर मंगलवार की शाम वार्ड नंबर-3 स्थित अमित भगत के आवासीय परिसर में छापेमारी की गई। पुलिस के पहुंचते ही अमित भगत मौके से फरार हो गया।

तलाशी के दौरान घर के बरामदे में चटाई से ढके छह काले रंग के बैग मिले। बैगों की जांच करने पर उनमें 750 एमएल की कुल 90 बोतल विदेशी शराब बरामद हुई। बरामद शराब में रेड लेबल, ब्लेंडर्स प्राइड और रॉयल स्टैग सहित अलग-अलग ब्रांड की शराब शामिल है।

शराब बरामद होने के बाद पुलिस ने परिसर में मौजूद अमित भगत की मां प्रमिला देवी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक, महिला पर शराब रखने और बिक्री करने का आरोप है। आवश्यक कार्रवाई के बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

मामले में मद्य निषेध थाना सिमराही में कांड संख्या 314 दर्ज किया गया है। फरार अमित भगत की गिरफ्तारी के लिए पुलिस उसके संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है।

छापेमारी टीम में एसआई विजय पासवान, एएसआई राहुल कुमार, सिपाही दिलीप कुमार, नीतू कुमारी समेत गृहरक्षक बल के जवान शामिल थे।