Kosi Live-कोशी लाइव सुपौल में दिनदहाड़े स्कूल के बाहर बाइक चोरी, CCTV में कैद हुआ चोर - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Tuesday, July 7, 2026

सुपौल में दिनदहाड़े स्कूल के बाहर बाइक चोरी, CCTV में कैद हुआ चोर

सुपौल में दिनदहाड़े स्कूल के बाहर बाइक चोरी, CCTV में कैद हुआ चोर

सुपौल: जिले में बाइक चोरी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। ताजा मामला शहर के आर.एस.एम. पब्लिक स्कूल का है, जहां स्कूल के बाहर खड़ी एक बाइक को दिनदहाड़े चोर उड़ा ले गया। पूरी वारदात स्कूल परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।

पीड़ित सूरज कुमार, जो स्कूल में चतुर्थ वर्गीय कर्मी हैं, सोमवार (6 जुलाई) को रोज की तरह अपनी लाल रंग की हीरो होंडा स्प्लेंडर प्लस (BR 50 A 1619) स्कूल के बाहर खड़ी कर ड्यूटी पर गए थे। छुट्टी के बाद लौटने पर बाइक गायब मिली। काफी खोजबीन के बाद भी वाहन का पता नहीं चला।

CCTV फुटेज में दिखा चोर

घटना के बाद स्कूल प्रबंधन ने सीसीटीवी फुटेज की जांच की। फुटेज में सुबह करीब 11 से 11:30 बजे के बीच एक अज्ञात युवक बाइक लेकर जाता हुआ दिखाई दे रहा है। स्कूल प्रबंधन ने फुटेज सुरक्षित रखा है, जिससे पुलिस आरोपी की पहचान करने में जुट गई है।

पुलिस को सौंपे दस्तावेज

सूरज कुमार ने सुपौल थाना में आवेदन देकर बाइक का रजिस्ट्रेशन नंबर, चेसिस नंबर, इंजन नंबर, जरूरी दस्तावेज और सीसीटीवी से मिली संदिग्ध चोर की तस्वीर पुलिस को सौंप दी है। उन्होंने प्राथमिकी दर्ज कर जल्द से जल्द बाइक बरामद करने और आरोपी की गिरफ्तारी की मांग की है।

बढ़ती चोरी से लोगों में नाराजगी

वार्ड-13 स्थित पुरानी दुर्गा स्थान निवासी सूरज कुमार ने कहा कि स्कूल जैसे सार्वजनिक स्थान के बाहर दिनदहाड़े हुई चोरी से लोगों में असुरक्षा की भावना बढ़ी है। स्थानीय लोगों ने शहर में बढ़ती वाहन चोरी की घटनाओं पर रोक लगाने के लिए पुलिस गश्त बढ़ाने और सख्त कार्रवाई की मांग की है। अब सभी की नजर पुलिस जांच पर है कि सीसीटीवी में कैद आरोपी तक पुलिस कब तक पहुंच पाती है।