बिहारीगंज थाना क्षेत्र में रविवार देर रात अपराधियों ने एक किसान की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना मंजौरा ओपी क्षेत्र के जोतैली रामपुर डेहरु वार्ड-9 की है। मृतक की पहचान 55 वर्षीय कामेश्वर मेहता के रूप में हुई है।
परिजनों के अनुसार देर रात करीब 12 बजे 4 से 5 की संख्या में बदमाश दीवार फांदकर घर के अंदर घुस आए। उस समय कामेश्वर मेहता बरामदे में सो रहे थे। अपराधियों ने उन्हें निशाना बनाते हुए ताबड़तोड़ तीन गोलियां मार दीं, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई। वारदात को अंजाम देने के बाद सभी बदमाश फरार हो गए।
मृतक की पत्नी गीता देवी ने बताया कि उनका घर चारदीवारी से घिरा हुआ है। अपराधी बगल की सीढ़ी के रास्ते घर में दाखिल हुए और सो रहे उनके पति पर हमला कर दिया। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया है। मृतक के पांच बेटियां और एक बेटा हैं। सभी बेटियों की शादी हो चुकी है, जबकि बेटा घटना के समय घर पर मौजूद नहीं था।
चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही मंजौरा ओपी एवं बिहारीगंज थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है।
मनोज कुमार ने बताया कि हत्या के कारणों का फिलहाल खुलासा नहीं हो पाया है। पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है और अपराधियों की तलाश में छापेमारी की जा रही