Kosi Live-कोशी लाइव मधेपुरा में बड़ी कार्रवाई: अपराध की साजिश रच रहे 2 बदमाश हथियार के साथ गिरफ्तार - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Wednesday, May 6, 2026

मधेपुरा में बड़ी कार्रवाई: अपराध की साजिश रच रहे 2 बदमाश हथियार के साथ गिरफ्तार

मधेपुरा में बड़ी कार्रवाई: अपराध की साजिश रच रहे 2 बदमाश हथियार के साथ गिरफ्तार

एसटीएफ इनपुट पर पुलिस की त्वरित छापेमारी

मधेपुरा पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए अपराध की योजना बना रहे दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई मंगलवार की शाम एसटीएफ से मिली गुप्त सूचना के आधार पर की गई। मामले की जानकारी एएसपी प्रवेंद्र भारती ने बुधवार को अपने कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में दी।

Loading advertisement...

महेशुवा चौड़ा नहर पुल के पास रच रहे थे साजिश

एएसपी ने बताया कि सूचना मिली थी कि सिंहेश्वर थाना क्षेत्र के इटहरी वार्ड-1 निवासी ललटू कुमार उर्फ ललटू दास और पटोरी वार्ड-7 निवासी मौसम कुमार अपने अन्य साथियों के साथ महेशुवा चौड़ा नहर पुल के पास किसी बड़ी आपराधिक घटना को अंजाम देने की तैयारी में हैं।

एसआईटी, एसटीएफ और तकनीकी टीम की संयुक्त कार्रवाई

सूचना मिलते ही एसपी के निर्देश पर एसआईटी, एसटीएफ और तकनीकी शाखा की संयुक्त टीम का गठन किया गया। टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बताए गए स्थान पर छापेमारी की और दोनों अभियुक्तों को धर दबोचा।

हथियार, नकदी और बाइक बरामद

तलाशी के दौरान पुलिस ने अभियुक्तों के पास से निम्नलिखित सामान बरामद किया—

  • 02 देशी कट्टा
  • 02 जिंदा कारतूस
  • 02 खोखा
  • ₹13,200 लूट की नकदी
  • 02 मोबाइल फोन
  • 01 हीरो स्प्लेंडर प्लस बाइक (बिना नंबर)

बाइक के नंबर में छेड़छाड़, केस दर्ज

जांच में पाया गया कि बरामद बाइक के इंजन और चेसिस नंबर से छेड़छाड़ कर उस पर फर्जी नंबर प्लेट लगाया गया था। इस संबंध में भर्राही थाना में मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

कई लूट कांडों के खुलासे के संकेत

पुलिस पूछताछ में दोनों अभियुक्तों ने कई लूट कांडों में अपनी संलिप्तता के संकेत दिए हैं। उनके खिलाफ भर्राही, मधेपुरा और कुमारखंड थानों में हत्या, लूट और आर्म्स एक्ट समेत कई संगीन मामले पहले से दर्ज हैं।


बताया गया कि पुलिस इस गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश में छापेमारी कर रही है और जल्द ही और गिरफ्तारियां हो सकती हैं।