Kosi Live-कोशी लाइव SAHARSA:रेल समस्याओं के समाधान का भरोसा, मंत्री से मिले सांसद दिनेश चंद्र यादव - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Friday, April 3, 2026

SAHARSA:रेल समस्याओं के समाधान का भरोसा, मंत्री से मिले सांसद दिनेश चंद्र यादव

रेल समस्याओं के समाधान का भरोसा, मंत्री से मिले सांसद दिनेश चंद्र यादव

सहरसा। मधेपुरा लोकसभा क्षेत्र की महत्वपूर्ण रेल समस्याओं को लेकर स्थानीय सांसद दिनेश चंद्र यादव लगातार सक्रिय बने हुए हैं। इसी क्रम में बुधवार को उन्होंने केंद्रीय रेल मंत्री से संसद भवन परिसर में मुलाकात कर विभिन्न मांगों को रखा।

सांसद ने ट्रेन संख्या 05585/05586 सहरसा-लोकमान्य तिलक टर्मिनस स्पेशल ट्रेन के संचालन को जारी रखते हुए इसे स्थायी करने की मांग की। इसके साथ ही मुरलीगंज स्टेशन को अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत विकसित करने, रात 11 बजे पटना से पूर्णिया कोर्ट होते हुए सहरसा-मधेपुरा के लिए नई एक्सप्रेस ट्रेन चलाने तथा वैशाली एक्सप्रेस (15565/15566) का सिमरी बख्तियारपुर स्टेशन पर ठहराव सुनिश्चित करने का अनुरोध किया।

रेल मंत्री ने सांसद को इन सभी समस्याओं के समाधान के लिए सकारात्मक पहल करने का आश्वासन दिया।