हेडलाइन:
सुपौल के पिपरा में 40 किलो से अधिक गांजा बरामद, महिला गिरफ्तार; मुख्य आरोपी फरार
खबर:
सुपौल जिले के पिपरा थाना क्षेत्र अंतर्गत रामपुर पंचायत के राजपुर गांव वार्ड संख्या 7 में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में प्रतिबंधित गांजा बरामद किया है।
थानाध्यक्ष राजेश कुमार झा ने बताया कि सूचना मिली थी कि गांव निवासी ललित साह के घर पर गांजा की अवैध खरीद-बिक्री का कारोबार चल रहा है। सूचना के सत्यापन के बाद पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घर पर छापेमारी की।
तलाशी के दौरान घर से कुल 40 किलो 600 ग्राम गांजा बरामद किया गया। छापेमारी के समय मुख्य आरोपी ललित साह मौके से फरार हो गया, जबकि उसकी पत्नी उषा देवी को महिला पुलिस बल की मदद से गिरफ्तार कर लिया गया।
पुलिस ने फरार आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी शुरू कर दी है। वहीं गिरफ्तार उषा देवी को आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद न्यायिक हिरासत में सुपौल भेज दिया गया है।