Kosi Live-कोशी लाइव KHAGARIA:विधायक बबलू मंडल समेत कई जनप्रतिनिधियों ने पत्रकार के नवविवाहित पुत्र-पुत्रवधू को दिया आशीर्वाद - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Monday, February 2, 2026

KHAGARIA:विधायक बबलू मंडल समेत कई जनप्रतिनिधियों ने पत्रकार के नवविवाहित पुत्र-पुत्रवधू को दिया आशीर्वाद

विधायक बबलू मंडल समेत कई जनप्रतिनिधियों ने पत्रकार के नवविवाहित पुत्र-पुत्रवधू को दिया आशीर्वाद

आशीर्वचनों की छाया में नवदांपत्य जीवन का मंगलारंभ, स्वागत समारोह में उमड़ा स्नेह का सागर

ANA / इन्दु प्रभा

खगड़िया।
शहर के पत्रकार नगर सन्हौली निवासी जगदूत समाचार पत्र के संपादक अरुण वर्मा के नवविवाहित पुत्र एवं पुत्रवधू के स्वागत-सम्मान समारोह में रविवार की देर रात तक स्नेह, सौहार्द और शुभकामनाओं की अनुपम छटा देखने को मिली। गौशाला रोड स्थित मधुर मिलन विवाह भवन में आयोजित इस गरिमामय समारोह में जनप्रतिनिधियों, प्रबुद्ध नागरिकों एवं पत्रकारों ने नवदंपति को सुखमय, स्वस्थ एवं दीर्घायु दांपत्य जीवन का आशीर्वाद प्रदान किया।

समारोह का संचालन वरिष्ठ पत्रकार डॉ. अरविंद कुमार वर्मा ने किया।
इस अवसर पर सदर विधायक बबलू कुमार मंडल, ज़िला परिषद अध्यक्ष श्रीमती कृष्णा कुमारी यादव ने कहा कि दांपत्य जीवन विश्वास और समर्पण की पवित्र यात्रा है। प्रेम, सहनशीलता और आपसी समझ ही वैवाहिक जीवन की सुदृढ़ आधारशिला होती है। ईश्वर से कामना है कि नवदंपति का जीवन सुख, शांति और यश से परिपूर्ण हो।

नगर परिषद सभापति अर्चना कुमारी तथा पूर्व नगर सभापति मनोहर यादव ने कहा कि विवाह दो आत्माओं का पावन संगम है, जो जीवन को पूर्णता प्रदान करता है। नवदंपति समाज और परिवार के लिए प्रेरणा बनें, यही शुभेच्छा है।

पूर्व विधायक छत्रपति यादव, कांग्रेस नेता कुमार भानु प्रताप उर्फ गुड्डू पासवान, डॉ. प्रेम कुमार, डॉ. एच. प्रसाद, जन सुराज नेता सुमन कुमार पटेल, नेत्री जयंती पटेल, डॉ. कवयिंद्र कुमार ने कहा कि सफल दांपत्य वही होता है जिसमें प्रेम के साथ उत्तरदायित्व का संतुलन बना रहे और जीवन की हर परीक्षा में दोनों एक-दूसरे का संबल बनें।

जदयू जिला प्रवक्ता आचार्य राकेश पासवान शास्त्री ने कहा कि विवाह केवल संस्कार नहीं, बल्कि जीवन साधना है। विचारों की एकता और मन में प्रेम हो तो दांपत्य जीवन स्वर्ग समान बन जाता है।

समारोह में किसान नेता धीरेंद्र सिंह टुड्डू, जदयू जिला उपाध्यक्ष शम्भू झा, अनिल जयसवाल, कवि सुखनंदन पासवान, पंच-सरपंच संघ के जिला अध्यक्ष किरणदेव यादव, गुड्डू ठाकुर सहित बड़ी संख्या में राजनीतिक, सामाजिक कार्यकर्ता एवं पत्रकार उपस्थित रहे।

आयोजक अरुण वर्मा ने सभी आगंतुकों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आप सभी के स्नेह और आशीर्वाद से यह अवसर अविस्मरणीय बन सका।

उल्लेखनीय है कि रविराज संग शिवांगी का विवाह 29 जनवरी 2026 को मधेपुरा जिले के सिंघेश्वर स्थान में वैदिक रीति-रिवाज से दहेज-मुक्त आदर्श विवाह के रूप में संपन्न हुआ था।