मुख्यालय का अलर्ट: बच्चा चोरी की अफवाह फैलाने वालों पर सख्ती, 24 घंटे में केस दर्ज अनिवार्य 🚨
पटना: राज्य में बच्चा चोरी की अफवाहों को लेकर पुलिस मुख्यालय ने सभी जिलों को अलर्ट जारी किया है। अधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि बच्चे के गुम होने की सूचना मिलते ही तुरंत जांच शुरू की जाए और 24 घंटे के भीतर मामला दर्ज किया जाए।
सीआईडी (कमजोर वर्ग) के एडीजी ने बताया कि हाल के दिनों में बच्चा चोरी के पांच मामलों की जांच में सभी घटनाएं अफवाह साबित हुईं। उन्होंने लोगों से अपील की है कि ऐसी स्थिति में भीड़ न जुटाएं और डायल-112 या नजदीकी थाने को सूचना दें।
पुलिस के अनुसार राज्य में 44 एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट सक्रिय हैं, जो गुमशुदा बच्चों की तलाश में काम कर रही हैं। वर्ष 2025 में 14,699 बच्चों के गुमशुदा होने के मामले दर्ज हुए, जिनमें से 7,772 बच्चों को बरामद किया जा चुका है, जबकि 6,927 अब भी लापता हैं।
👉 पुलिस ने चेतावनी दी है कि बच्चा चोरी की अफवाह फैलाने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। ⚠️