Kosi Live-कोशी लाइव BIHAR:अधिकारियों की क्लास के बाद विजय सिन्हा का बड़ा ऐलान, जमीन मालिकों को राहत - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Monday, December 29, 2025

BIHAR:अधिकारियों की क्लास के बाद विजय सिन्हा का बड़ा ऐलान, जमीन मालिकों को राहत

बिहार के उपमुख्यमंत्री और राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री विजय कुमार सिन्हा जमीन से जुड़े मामलों के निपटारे के लिए पूरी तरह एक्शन मोड में हैं। आम जनता को अंचल कार्यालयों के चक्कर काटने से बचाने और भ्रष्टाचार पर लगाम लगाने के लिए विभाग ने एक टोल फ्री नंबर और ऑनलाइन पोर्टल जारी किया है।

विभाग ने अपने आधिकारिक 'X' (ट्विटर) हैंडल के जरिए जानकारी साझा की है कि अब भूमि से संबंधित किसी भी समस्या के लिए नागरिक:

: 1800-345-6215 पर कॉल कर सकते हैं।

: biharbhumiplus.bihar.gov.in/pg/ पर अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं।

मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने स्पष्ट कर दिया है कि वे अधिकारियों की कार्यशैली पर लगातार नजर रख रहे हैं। हाल के दिनों में राजस्व कर्मियों के साथ हुए टकराव पर उन्होंने दो टूक कहा, "यह डबल इंजन की सरकार है, जो जनता के सेवक के रूप में ईमानदारी से काम करेगी। जो भी अधिकारी काम में बाधा डालेंगे या गलत करेंगे, उन पर कड़ी कार्रवाई होगी।"

मंत्री ने अपने संबोधन में साफ किया कि अब सुधार का समय बीत चुका है और सीधे एक्शन लिया जाएगा। विभाग का लक्ष्य जमीन विवादों को कम करना और भूमि सर्वेक्षण व म्यूटेशन जैसी प्रक्रियाओं को पारदर्शी बनाना है। पिछले दिनों राजस्व सेवा संघ (बिरसा) के साथ हुए विवाद के बावजूद मंत्री अपने कड़े रुख पर कायम हैं।