Kosi Live-कोशी लाइव BIHAR:सहरसा के बाद कहां होगा डिप्टी सीएम का जनकल्याण संवाद? विजय कुमार सिन्हा ने किया खुलासा - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Monday, December 29, 2025

BIHAR:सहरसा के बाद कहां होगा डिप्टी सीएम का जनकल्याण संवाद? विजय कुमार सिन्हा ने किया खुलासा

पटना। डिप्‍टी सीएम सह राजस्‍व एवं भूमि सुधार व‍िभाग के मंत्री व‍िजय कुमार सिन्‍हा की जन सुनवाई खूब चर्चा में है। 

जमीन से जुड़े अधिकारियों खासकर अंचलाधिकारियों एवं कर्मचारियों के प्रत‍ि मंत्री की सख्‍ती की शिकायत भी सीएम से कर दी गई है।

सहरसा के ऑड‍िटोरियम में होगा आयोजन

इस पर विवाद उठने के बावजूद मंत्री फुल एक्‍शन में हैं। उन्‍होंने अब 31 दिसंबर को सहरसा में जनसुनवाई आयोज‍ित करने का ऐलान किया है। मंत्री ने कहा क‍ि उसके बाद भागलपुर में चार जनवरी को इसका आयोजन किया जाएगा।

सहरसा में विकास भवन के सामने ऑड‍िटोरियम में इसका आयोजन किया जाएगा। 11 से दो बजे तक कार्यक्रम होगा। इसमें जमीन से जुड़ी शिकायतें सुनी जाएंगी।

इसमें शामिल होने के लिए सुबह नौ से 10.30 बजे तक रजिस्‍ट्रेशन होगा। संवाद काय्रक्रम में डीसीएलआर, सभी सीओ, राजस्‍व अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्‍थ‍ित रहेंगे।

बताया गया है कि संवाद कार्यक्रम के बाद राजस्‍व व‍िभाग के सभी पदाधिकारियों की बैठक 3.30 बजे से होगी। वीडियो जारी कर मंत्री ने कहा क‍ि राजस्‍व एवं भूमि सुधार व‍िभाग को लोगों की कई शिकायतें मिल रही हैं। लोगों की बड़ी उम्‍मीद जगी है।

उप मुख्‍यमंत्री ने वीडियो जारी कर दी जानकारी

मंत्री ने कहा क‍ि हमारा प्रयास है भूमि विवाद पैदा करने वाले लोगों को चिह्नित करना। भूमि सुधार जनकल्‍याण संवाद में सारे पदाधिकारी रहते हैं, इस कारण वहां ऑन द स्‍पॉट समाधान होता है।

बता दें कि व‍िजय कुमार सिन्‍हा ने बीते दिनों आयेाजित कार्यक्रम में दाखिल-खारिज, प‍र‍िमार्जन एवं मापी के मामलों का ससमय निष्‍पादन करने का निर्देश दिया है।

इस बीच राजस्‍व सेवा संघ ने उनके एक्‍शन और बयान की निंदा की। मुख्‍यमंत्री से इसकी शिकायत भी कर दी। कहा कि वे ऐसे शब्‍दों का इस्‍तेमाल करते हैं जो अशोभनीय है।

हालांकि डिप्‍टी सीएम ने कहा था कि उन्‍हें कोई शिकायत नहीं मिली है। उन्‍होंने यह भी स्‍पष्‍ट किया था क‍ि जन कल्‍याण संवाद में किसी को गाली या अपमानित नहीं किया जाता।