Kosi Live-कोशी लाइव SAHARSA/सौतन के बीच हुआ विवाद, सौतेले भाई ने भाई को मार दी गोली - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Friday, September 12, 2025

SAHARSA/सौतन के बीच हुआ विवाद, सौतेले भाई ने भाई को मार दी गोली


सीने में लगी गोली, इलाज के दौरान हो गयी मौत मो. छपरिया ने की थी दो शादी, दोनों सौतन में अक्सर होता था विवाद सहरसा. सदर थाना क्षेत्र के सुलिंदाबाद वार्ड नंबर 43 में शुक्रवार की शाम उस समय सनसनी फैल गयी, जब आपसी विवाद के बीच अचानक गोलीबारी हो गयी.
इस घटना में एक 16 वर्षीय नाबालिग मो. शमशेर गंभीर रूप से जख्मी हो गया. जिसे आनन-फानन में स्थानीय लोगों की मदद से गांधीपथ स्थित एक निजी क्लीनिक में भर्ती कराया गया. जहां इलाज के दौरान बच्चे की मौत हो गयी. डॉक्टरों ने बताया कि गोली जख्मी के सीने में लगी थी, जो अंदर ही फंसी हुई थी. घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल बन है. विवाद से शुरू हुई गोलीबारी बताया जाता है कि सुलिंदाबाद निवासी मो. छपरिया उर्फ मो साजिद की दो शादियां हुई है. दोनों पत्नी मुन्नी खातून और नासरीन खातून के बीच अक्सर विवाद होता रहता था. शुक्रवार को भी दोनों के बीच कहासुनी हो रही थी. घर के दरवाजे पर उस समय बड़ी संख्या में लोग जमा थे. इसी दौरान बड़ी पत्नी के बेटे मो.असलम और मो राजा ने अचानक हथियार निकाल लिया. बताया जाता है कि अपनी सौतेली मां नासरीन खातून पर जैसे ही असलम ने गोली चलायी, भीड़ में खड़े नासरीन खातून के नाबालिग बेटे मो. शमशेर को सीने में गोली लग गयी. गोली लगते ही शमशेर लहूलुहान होकर गिर पड़ा और मौके पर अफरा-तफरी मच गयी. इसके बाद असलम और राजा ने हवाई फायरिंग कर इलाके में दहशत फैला दी और नीले रंग की कार से फरार हो गया. हमला सोची-समझी साजिश का हिस्सा वहीं मृतक मो शमशेर के परिजनों का कहना है कि यह हमला सोची-समझी साजिश का हिस्सा है. उन्होंने आरोप लगाया कि करीब दो माह पहले भी मो. असलम से मो. शमशेर का विवाद हुआ था. जिसमें मो असलम ने देख लेने की धमकी दी थी. उसी रंजिश में असलम ने मौके का फायदा उठाकर शमशेर पर गोली चलायी और उसे जान से मार दिया. परिजनों का कहना है कि असलम और राजा दोनों अक्सर इलाके में हथियार लहराते रहते हैं और डर का माहौल बनाते हैं. घटना की जानकारी मिलते ही सदर थानाध्यक्ष सुबोध कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे. उन्होंने स्थिति का जायजा लेते आसपास के लोगों से पूछताछ की. थानाध्यक्ष ने बताया कि प्रारंभिक जांच में यह स्पष्ट हुआ है कि आपसी विवाद के दौरान अपराधियों द्वारा गोली चलायी गयी. जिसमें किशोर घायल हुआ है. उन्होंने कहा कि मामले के हर बिंदु पर जांच की जा रही है. वहीं घटना में शामिल दोषियों को बख्शा नहीं जायेगा. वहीं पुलिस ने जख्मी किशोर के परिजनों का बयान दर्ज कर लिया है. साथ ही घटना में शामिल लोगों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी है. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही दोनों आरोपित पुलिस गिरफ्त में होगी. वहीं मिली जानकारी के अनुसार पुलिस ने घटना के एक मुख्य आरोपित मो असलम को कार सहित हिरासत में ले लिया गया है. जिससे पुलिस पूछताछ कर रही है.