Kosi Live-कोशी लाइव Bihar STET 2025 Postponed : बिहार एसटीईटी आवेदन प्रकिया स्थगित, नई तिथियों का ऐलान जल्द - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Saturday, September 13, 2025

Bihar STET 2025 Postponed : बिहार एसटीईटी आवेदन प्रकिया स्थगित, नई तिथियों का ऐलान जल्द

Bihar STET 2025 : बिहार माध्यमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा यानी एसटीईटी 2025 की आवेदन की प्रक्रिया स्थगित कर दी गई है। एप्लाई करने की नई तिथियां जल्द ही जारी होगी। बिहार बोर्ड ने नोटिस जारी कर बताया है कि एसटीईटी परीक्षा ऑनलाइन आवेदन पत्र भरने की तिथि 11 सितंबर से 19 सितंबर 2025 तय की गई थी लेकिन इसे तकनीकी कारणों से तत्काल स्थगित कर दिया गया है।

बोर्ड ने नोटिस में कहा कि ऑनलाइन आवेदन भरने की सूचना अलग से जल्द ही दी जाएगी। एसटीईटी 2025 के लिए अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट secondary.biharboardonline.com या biharboardonline.com पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। एसटीईटी पास करने वाले टीचर बीपीएससी टीआरई -4 यानी चौथे चरण की शिक्षक भर्ती व आगामी शिक्षक भर्तियों के लिए आवेदन कर सकेंगे। एसटीईटी परीक्षा 4 अक्टूबर से 25 अक्टूबर 2025 के बीच आयोजित होगी और इसका परिणाम 1 नवंबर 2025 को जारी किया जाएगा। बिहार बोर्ड की तरफ से राज्य में माध्यमिक और उच्च माध्यमिक सरकारी शिक्षक नौकरी के लिए पात्रता प्राप्त करने के लिए एसटीईटी परीक्षा आयोजित की जा रही है। पेपर-1 व पेपर-2 में पास सभी अभ्यर्थियों को एसटीईटी पास का सर्टिफिकेट जारी किया जाएगा जिसकी वैधता लाइफटाइम होगी।

यहां पढ़ें एसटीईटी 2025 से जुड़ी 20 बड़ी बातें

1. एसटीईटी पेपर 1 (माध्यमिक) इन विषयों के लिए होगी

पेपर-1 में हिंदी, सामाजिक विज्ञान, संस्कृत, उर्दू, बंगला, मैथिली, अरबी, फारसी, भोजपुरी, अंग्रेजी, गणित, विज्ञान, शारिरिक शिक्षा, संगित, ललित कला, नृत्य विषय शामिल हैं।

2. एसटीईटी पेपर 2 (उच्च माध्यमिक) इन विषयों के लिए मिलेगा मौका

पेपर-2 में उच्च माध्यमिक में हिंदी, उर्दू, अंग्रेजी, संस्कृत, मगही, अरबी, फारसी, बंग्ला, मैथिली, भोजपुरी, पाली, प्राकृत, गणित, भौतिकी विज्ञान, केमिस्ट्री, बायोलॉजी, इतिहास, भूगोल, राजनीति शास्त्र, समाजशास्त्र, अर्थशास्त्र, दर्शनशास्त्र, मनोविज्ञान, गृहविज्ञान, वाणिज्य, कंप्यूटर साइंस, कृषि और संगीत विषय शामिल हैं।

3. आयु सीमा : अधिकतम 37 वर्ष।

- महिला और बीसी , एमबीसी श्रेणी के उम्मीदवारों को आयु सीमा में तीन वर्ष की छूट दी जाएगी।

- अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति वर्ग के आवेदकों को अधिकतम आयु में पांच वर्ष की छूट मिलेगी।

4. पेपर 1 के लिए क्या होगी योग्यता

पेपर 1 (माध्यमिक)

हिन्दी, उर्दू, बांग्ला, मैथिली, संस्कृत, अरबी, फारसी, अंग्रेजी, भोजपुरी, गणित, विज्ञान, सामाजिक विज्ञान विषयों के लिए

- कम से कम 50 फीसदी अंकों के साथ संबंधित विषय/ विषय समूह में स्नातक या स्नातकोत्तर की डिग्री और बीएड

- या

4 वर्षीय पाठ्यक्रम बीए बीएड/बीएससी बीएड

5. पेपर 2 ( उच्च माध्यमिक) के लिए योग्यता

- हिन्दी, उर्दू, अंग्रेजी, संस्कृत, बांग्ला, मैथिली, मगही, अरबी, फारसी, भोजपुरी, पाली, प्राकृत, गणित, भौतिकी विज्ञान, रसायन शास्त्र, जंतु विज्ञान, इतिहास, भूगोल, अर्थशास्त्र, राजनीति विज्ञान , समाजशास्त्र, दर्शनशास्त्र, मनोविज्ञान, गृह विज्ञान, वनस्पति विज्ञान विषयों के लिए

50 फीसदी अंकों के साथ संबंधित विषय में मास्टर डिग्री और बीएड परीक्षा / बीए बीएड / बीएससी बीएड

या

न्यूनतम 45 फीसदी अंकों के साथ मास्टर डिग्री (एनसीटीई मानदंडों के अनुसार) बीएड

या

55 फीसदी अंकों के साथ मास्टर डिग्री और 3 साल का बीएड एमएड कोर्स।

वाणिज्य के लिए योग्यता

वाणिज्य विषय में कम से कम 50 प्रतिशत अंकों सहित किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातकोत्तर उत्तीर्ण। वाणिज्य विषय से स्नातकोत्तर उत्तीर्ण उम्मीदवार वाणिज्य संकाय के तीनों विषयों यथा, ईपीएस (उद्यमिता), लेखा शास्त्र एवं बिजनेस स्टडीज के लिए आवेदन कर सकेंगे।

तथा

सामान्य विषयों के लिए निर्धारित प्रशैक्षणिक अर्हता।

कृषि

न्यूनतम 50 प्रतिशत अंकों के साथ निम्न विषय समूह में मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय/संस्थान से कृषि/उद्यान में स्नातक तथा एग्रोनॉमी/प्लाट ब्रीडिंग एंड जेनेटिक्स / एंटोमोलॉजी / प्लांट पाथोलॉजी / सीड साइंस एंड टेक्नोलॉजी / सॉयल साइंस / हॉर्टिकल्चर में से किसी विषय में स्नातकोत्तर अर्ह योग्यता धारित करना आवश्यक होगा।

संगीत

न्यूनतम 50 प्रतिशत अंकों के साथ किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय अथवा मान्यता प्राप्त बोर्ड/संस्थान से संगीत शिक्षा में स्नातकोत्तर की उपाधि अथवा उसके समकक्ष अर्हता।

6. कंप्यूटर साइंस के लिए बीएड से छूट

न्यूनतम 50 प्रतिशत अंकों के साथ निम्न विषय समूह में मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय/संस्थान से प्राप्त उपाधि। डी०ओ०ई०ए०सी०सी० से स्तर 'ए' एवं किसी विषय में स्नातकोत्तर की उपाधि।

अथवा

किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या ए०आई०सी०टी०ई० से मान्यता प्राप्त संस्थान से बी०ई० (कंप्यूटर साइंस/आई०टी०) या बी०टेक० (कंप्यूटर साइंस/आई०टी०) अथवा समकक्ष उपाधि या भारत सरकार से मान्यता प्राप्त संस्थान/विश्वविद्यालय से डिग्री।

अथवा

किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या ए०आई०सी०टी०ई० से मान्यता प्राप्त संस्थान से किसी स्ट्रीम में बी०ई० या बी०टेक० की उपाधि तथा कंप्यूटर में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा।

अथवा

किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से कंप्यूटर साइंस में स्नातकोत्तर/एम०सी०ए० या मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से समकक्ष उपाधि।

अथवा

"किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से कंप्यूटर साइंस में स्नातक/बी०सी०ए० या समकक्ष एवं किसी विषय में स्नातकोत्तर"

अथवा

किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से कंप्यूटर साइंस में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा एवं किसी विषय में स्नातकोत्तर की उपाधि

अथवा

डी०ओ०ई०ए०सी०सी० से स्तर 'बी' एवं मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी विषय में स्नातकोत्तर की उपाधि।

या

डी०ओ०ई०ए०सी०सी० से स्तर सी व ग्रेजुएशन

या

एमसीए का तीन वर्षीय कोर्स

कंप्यूटर साइंस विषय में अभ्यर्थियों के लिए बीएड की योग्यता अनिवार्यता नहीं है।

7. माध्यमिक लेवल विषय समूह :-

(क) गणित :- स्नातक स्तर पर गणित के साथ भौतिकी/इलेक्ट्रॉनिक्स/कंप्यूटर साइंस/रसायन विज्ञान/सांख्यिकी विषय में से कोई दो विषय स्नातक स्तर पर पठित हो अथवा इंजीनियरिंग से स्नातक जिसमें गणित की विशेषज्ञता हो। इस क्रम में स्पष्ट होगा कि स्नातक स्तर पर कंप्यूटर साइंस में बी०सी०ए० की योग्यता को सम्मिलित माना जायेगा।

(ख) विज्ञान :- स्नातक स्तर पर जन्तु विज्ञान (प्राणी विज्ञान), वनस्पति विज्ञान एवं रसायनशास्त्र विषय में पठित हो अथवा इंजीनियरिंग से स्नातक जिसमें विज्ञान की विशेषज्ञता हो। इसके अंतर्गत उपर्युक्त विषयों के अलावा Biotechnology/Microbiology को भी समाहित किया जाता है।

(ग) सामाजिक विज्ञान :- स्नातक स्तर पर सहायक विषय/प्रतिष्ठा विषय के अंतर्गत इतिहास, भूगोल, अर्थशास्त्र एवं राजनीतिशास्त्र में से किसी दो विषय में उत्तीर्ण हों, जिसमें अनिवार्य रूप से एक विषय इतिहास या भूगोल अवश्य हो। प्राचीन इतिहास विषय को इतिहास विषय के समकक्ष माना जायेगा।

(घ) भाषा से संबंधित विषय :- माध्यमिक विद्यालय के अध्यापक पद हेतु भाषा से संबंधित विषयों में स्नातक स्तर पर प्रतिष्ठा (ऑनर्स)/आनुषांगिक (सब्सिडियरी) विषय के रूप में पठित होना अनिवार्य है।

8. उच्च माध्यमिक लेवल विषय समूह ( सब्जेक्ट कॉम्बिनेशन)

फिजिक्स - फिजिक्स/इलेक्ट्रॉनिक्स/एप्लाइड फिजिक्स/न्यूक्लियर फिजिक्स

केमिस्ट्री - केमिस्ट्री/बायोटेक्नोलॉजी

इकोनॉमिक्स- इकोनॉमिक्स/ एप्लाइड इकोनॉमिक्स/ बिजनेस इकोनॉमिक्स

कॉमर्स - कॉमर्स में स्नातकोत्तर उपाधि। एप्लाइड/ बिजनेस इकोनॉमिक्स में एम.कॉम. की उपाधि धारक पात्र नहीं होंगे।

बॉटनी , जूलॉजी - बॉटनी / जूलॉजी / लाइफ साइंस / बायो साइंस / जेनेटिक्स /माइक्रो बायोलॉजी/ बायोटेक्नोलॉजी/ मोलीक्यूलर बायोलॉजी / प्लांट फिजियोलॉजी।

गणित - मैथ्स /एप्लाइड मैथ्स।

9. एसटीईटी पेपर पैटर्न

बिहार एसटीईटी परीक्षा में पहले की तरह प्रश्न मल्टीपल चॉइस वाले होंगे। एक प्रश्न पर एक अंक मिलेगा। नेगेटिव मार्किंग नहीं होगी। पेपर-1 व पेपर-2 में 100 प्रश्न निर्दिष्ट विषय से होंगे और 50 अंक शिक्षक कला,अन्य दक्षताओं से होंगे। यानी कुल 150 प्रश्न होंगे। सीबीटी मोड से आयोजित होने वाली परीक्षा की अवधि ढाई घंटे की होगी।

10. एसटीईटी सिलेबस का लेवल

पेपर-I (माध्यमिक) के लिए पाठ्यक्रम वही होगा जो राज्य के विश्वविद्यालयों में स्नातक (Graduation) स्तर पर लागू होता है। पेपर-II (उच्च माध्यमिक) के लिए, पाठ्यक्रम वही होगा जो राज्य के विश्वविद्यालयों में स्नातक (प्रतिष्ठा) स्तर पर लागू होता है।

11. एसटीईटी पासिंग मार्क्स

सामान्य - 50 फीसदी

पिछड़ा वर्ग - 45.5 फीसदी

अत्यंत पिछड़ा वर्ग - 42.5 फीसदी

एससी, एसटी - 40 फीसदी

दिव्यांग - 40 फीसदी

महिला - 40 फीसदी

12. आवेदन की फीस

पेपर-I या पेपर-II (एक पेपर के लिए)

सामान्य वर्ग / आर्थिक रूप से कमजोर सामान्य वर्ग / पिछड़ा वर्ग / अत्यंत पिछड़ा वर्ग- 960/-रू०

अनुसूचित जाति/अनु० जनजाति/दिव्यांग - 760 रुपये

पेपर-I एवं पेपर-II (दोनों पेपर के लिए)

सामान्य वर्ग / आर्थिक रूप से कमजोर सामान्य वर्ग / पिछड़ा वर्ग / अत्यंत पिछड़ा वर्ग- 1440/- रू०

अनुसूचित जाति/अनु० जनजाति/दिव्यांग- 1140/- रू०

13. आवेदन के तीन चरण होंगे -

1. पंजीकरण

2. फॉर्म भरना

3. फीस का भुगतान करना

14. अपलोड रंगीन फोटोग्राफ एवं हस्ताक्षर :

अभ्यर्थी के फोटोग्राफ का स्कैन किया हुआ साइज 80 kb से 200 kb तक एवं आयाम 3.5cm x 4.5cm होना चाहिए। हस्ताक्षर का स्कैन किया हुआ साइज 50kb से 200kb तक होना चाहिए।

रंगीन फोटोग्राफ

फोटोग्राफ हाल का होना चाहिए एवं फोटोग्राफ का बैकग्राउंड सफेद अथवा हल्के रंग का होना चाहिए। इसे कैमरे के सामने से खींचा हुआ होना चाहिए। फोटोग्राफ में अभ्यर्थी की आँखें एवं चेहरा स्पष्ट रूप से दिखना चाहिए।

फोटो खिंचवाने के समय

सिर पर टोपी या कोई कपड़ा तथा काला चश्मा स्वीकार्य नहीं है।

15. आवेदन के दौरान ये सेल्फ अटेस्टेड सर्टिफिकेट करने होंगे अपलोड

मैट्रिक (10वीं) का प्रमाणपत्र और अंक पत्र (जन्म तिथि के सत्यापन के लिए)।

इंटर (12वीं) का प्रमाणपत्र और अंक पत्र।

स्नातक का प्रमाणपत्र और अंक पत्र।

स्नातकोत्तर का प्रमाणपत्र और अंक पत्र।

बी.एड. (B.Ed.) का प्रमाणपत्र और अंक पत्र।

अन्य शैक्षणिक योग्यता (यदि कोई हो)।

सक्षम प्राधिकारी द्वारा जारी आवासीय प्रमाणपत्र।

अनुसूचित जाति / अनुसूचित जनजाति के उम्मीदवारों के लिए सक्षम प्राधिकारी द्वारा जारी जाति प्रमाणपत्र।

अत्यंत पिछड़ा वर्ग / पिछड़ा वर्ग के उम्मीदवारों के लिए सक्षम प्राधिकारी द्वारा जारी क्रीमीलेयर रहित अद्यतन प्रमाणपत्र।

नोट: आरक्षण का दावा करने वाली विवाहित महिलाओं के लिए जाति और अद्यतन क्रीमीलेयर रहित प्रमाणपत्र उनके पिता के नाम और पते से जारी होना चाहिए, न कि पति के नाम से।

दिव्यांगता का दावा करने की स्थिति में, विहित प्रपत्र में सक्षम प्राधिकारी द्वारा जारी वैध दिव्यांग प्रमाणपत्र।

16. एसटीईटी पेपर-1 पास करने वाले कक्षा 9वीं व 10वीं की शिक्षक भर्ती व पेपर -2 पास करने वाले 11वीं 12वीं की शिक्षक भर्ती में बैठक सकेंगे।

17. एसटीईटी पास करने वाले अभ्यर्थियों को एसटीईटी पास का सर्टिफिकेट जारी किया जाएगा जिसकी वैधता लाइफटाइम होगी।

18. एसटीईटी परीक्षा 4 अक्टूबर से 25 अक्टूबर 2025 के बीच आयोजित होगी।

19. एसटीईटी का परिणाम 1 नवंबर 2025 को जारी किया जाएगा।

20. एसटीईटी आवेदन वेबसाइट

secondary.biharboardonline.com

biharboardonline.com