Kosi Live-कोशी लाइव SAHARSA/मजदूर की संदिग्ध मौत:परिवार ने की निष्पक्ष जांच की मांग - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Sunday, April 6, 2025

SAHARSA/मजदूर की संदिग्ध मौत:परिवार ने की निष्पक्ष जांच की मांग

पुलिस और ग्रामीणों की फोटो

सहरसा के सदर थाना क्षेत्र में एक मजदूर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक की पहचान शर्मा चौक निवासी 32 वर्षीय सुबन शर्मा के रूप में हुई है। वह अपने चार भाइयों में दूसरे नंबर पर था। सहरसा सदर थाने की पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

घायल अवस्था में मिला था सुबन

मृतक सुबन की पत्नी रीना देवी के अनुसार, शनिवार सुबह 6 बजे वह मुहल्ले के विक्रम कुमार के साथ घर से निकला था। शाम 7 बजे विक्रम उसे घायल अवस्था में घर लाया। इसके बाद परिजन उसे सदर अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

मृतक के घर के बाहर मौजूद भीड़ - Dainik Bhaskar
मृतक के घर के बाहर मौजूद भीड़

अस्पताल में डॉक्टरों ने मृत घोषित किया

विक्रम ने पुलिस को बताया कि उसे कहरा ब्लॉक के पीछे सड़क किनारे नशे की हालत में पड़ा मिला था। उसने मुहल्ले के एक रिक्शा चालक प्रेम की मदद से सुबन को घर पहुंचाया। मृतक दो बच्चों का पिता था, जिसमें से एक 12 साल की बेटी और 10 साल का बेटा है। घरवाले जब उसे सदर अस्पताल ले गए तो डॉक्टर ने जांच कर मृत घोषित कर दिया।

परिजनों ने की निष्पक्ष जांच की मांग

परिजनों ने पुलिस से मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है। सदर थानाध्यक्ष सुबोध कुमार ने बताया कि परिवार के बयानों में विरोधाभास है। पिता का कहना है कि सुबन दोपहर में निकला, जबकि पत्नी कुछ और बता रही है। पुलिस ने कहा कि मौत की वजह अब पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा। फिलहाल, मामले में गहराई से जांच की जा रही है।