Kosi Live-कोशी लाइव SAHARSA/जमीन विवाद में खूनी संघर्ष; 80 साल की महिला को भतीजे ने मारी गोली, कमर में गोली लगने से हालत गंभीर - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Saturday, April 12, 2025

SAHARSA/जमीन विवाद में खूनी संघर्ष; 80 साल की महिला को भतीजे ने मारी गोली, कमर में गोली लगने से हालत गंभीर

सहरसा के सौरबाजार थाना क्षेत्र के सुहथ गांव में भतीजे ने अपनी 80 साल की बुजुर्ग चाची को गोली मार दी। घायल की पहचान लाना देवी के रूप में हुई है। घटना के बाद घायल महिला को परिजनों ने पहले सौरबाजार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें सहरसा सदर अस्पताल रेफर कर दिया। सदर अस्पताल के एक्स-रे मे गोली कमर मे फंसी हुई है।


घटना के बाबत बताया जा रहा कि जमीन बंटवारे को लेकर यह विवाद लंबे समय से चल रहा था। शनिवार को सुबह करीब 7 बजे आरोपी युवक ने लाना देवी के कमर में गोली मार दी और मौके से फरार हो गया।

जमीन विवाद में मारी गोली

जख़्मी महिला के बहू प्रीति कुमारी ने बताया कि उसकी सास के देवर के चार बेटों पर हमले में शामिल होने का आरोप है। बताया कि वे अपने नाती-नातिन और बहू के साथ रह रही थीं। महिला अपने हिस्से की जमीन पर रह रही थीं। इसी जमीन को लेकर उनके देवरों के बेटों से विवाद था।

कमर में फंसी बुलेट

सदर अस्पताल के डॉक्टर शिवम कुमार ने बताया कि गोली महिला के कमर में फंसी है, फिलहाल ऑपरेशन के लिए सर्जन फोन किया गया।

आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी

सहरसा सदर एसडीपीओ आलोक कुमार ने बताया कि पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। मामले की गहन छानबीन की जा रही है।