Kosi Live-कोशी लाइव KHAGARIA/श्री राम शोभा यात्रा में शामिल हुए विधायक छत्रपति यादव एवं अंतर्राष्ट्रीय आध्यात्मिक केन्द्र के संस्थापक डॉ अरविन्द वर्मा - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Sunday, April 6, 2025

KHAGARIA/श्री राम शोभा यात्रा में शामिल हुए विधायक छत्रपति यादव एवं अंतर्राष्ट्रीय आध्यात्मिक केन्द्र के संस्थापक डॉ अरविन्द वर्मा

श्री राम शोभा यात्रा में शामिल हुए विधायक छत्रपति यादव एवं अंतर्राष्ट्रीय आध्यात्मिक केन्द्र के संस्थापक डॉ अरविन्द वर्मा 

ANA/S.K.Verma 

खगड़िया। रामनवमी पर्व के अवसर पर पूरा शहर भगवामय हो गया। चारों तरफ़ जय श्री राम उद्घोष से गूंज उठा गगन। श्री राम शोभा यात्रा में सदर विधायक छत्रपति यादव, अंतर्राष्ट्रीय आध्यात्मिक केन्द्र के संस्थापक डॉ अरविन्द वर्मा तथा एकलव्य फिजिकल एकेडमी के संचालक निरंजन कुमार तथा एकलव्य के प्रशिक्षणार्थी युवक /युवतियां भी शरीक हो नगर भ्रमण किया। जगह जगह श्री राम शोभा यात्रियों के लिए श्रद्धालुओं द्वारा ठंडा पेय जल की व्यवस्था गर्मी में राहत पहुंचा रही थी। मौके पर विधायक छत्रपति यादव ने मीडिया से कहा रामनवमी पर्व के अवसर पर लोगों को भगवान श्री राम के आदर्शों पर चलने की कसमें खानी चाहिए। पिता और भाई के साथ कैसा बर्ताव होना चाहिए, श्री राम से सीखें। सिर्फ नारा लगाने से नहीं होगा उस पर अमल करने से होगा। इससे परिवार,समाज और देश का कल्याण होगा। अंतर्राष्ट्रीय आध्यात्मिक केंद्र के संस्थापक डॉ अरविन्द वर्मा ने कहा देश में अमन चैन और शांति कायम रखने के लिए जरुरी है भाईचारे का संबंध आपस में बनाए रखना। बड़े बुजुर्गों का सम्मान करना, गुरुजनों की सेवा करना, माता पिता द्वारा बताए गए मार्ग पर चलना आदि। भगवान श्री राम को जिस रूप में देखेंगे वो उसी रूप में मिलेंगे वे समाज के हर वर्ग का उठान चाहते थे, भेद भाव की भावना उनमें थी ही नहीं। शोभा यात्रा में श्री राम भगवान की विशाल प्रतिमा एवं कई झाकियां भी निकाली गई। शोभा यात्रा में प्रतिनियुक्त किए गए पुलिस पदाधिकारी, पुलिस कर्मी तथा मजिस्ट्रेट भी नगर भ्रमण में साथ साथ घूम रहे थे। इस प्रकार शोभा यात्रा पूर्णतः शांति पूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुई।