Kosi Live-कोशी लाइव KHAGARIA:सीएम नीतीश कुमार ने एनडीए प्रत्याशी राजेश वर्मा को पहनाया "विजय माला", लोगों की स्वीकृति पर - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Tuesday, April 30, 2024

KHAGARIA:सीएम नीतीश कुमार ने एनडीए प्रत्याशी राजेश वर्मा को पहनाया "विजय माला", लोगों की स्वीकृति पर


सीएम नीतीश कुमार ने एनडीए प्रत्याशी राजेश वर्मा को पहनाया "विजय माला", लोगों की स्वीकृति पर

मंत्री विजय कुमार चौधरी, पन्ना लाल पटेल तथा पूर्व विधायक पूनम देवी यादव ने भी किया संबोधित

ANA/Arvind Verma

खगड़िया। इस संसदीय क्षेत्र के बेलदौर विधानसभा चुनाव क्षेत्र में बिहार के मुख्य मंत्री एवं जदयू नेता नीतीश कुमार ने चुनावी सभा को सम्बोधित करते हुए कहा आजकल लोग क्षेत्र में भ्रम बहुत फैला रहे हैं। ऐसे लोगों के दाएं बाएं के चक्कर में नहीं पड़िए। बिहार में 40 में से 40 सीट पाने के लिए एनडीए समर्थित लोजपा रामविलास प्रत्याशी राजेश वर्मा को भारी बहुमत से विजय बनाना है। उन्होंने परिवारवाद और प्रजनन दर पर भी बातें की। कब्रिस्तानों को लेकर अक्सर लड़ाई होती थी हमने कब्रिस्तान की घेराबंदी करवा दी। मदरसा को सरकारी घोषित किया। नीतीश कुमार ने कहा पीएम नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश कितना बढ़ा, सारे लोग अवगत हैं। इसलिए मोदी की के हाथ को मजबूत करने हेतु एनडीए प्रत्याशी राजेश वर्मा को वोट जरूर दें। सभा को मंत्री विजय कुमार चौधरी, विधायक पन्ना लाल पटेल, पूर्व विधायक पूनम देवी यादव तथा एनडीए प्रत्याशी राजेश वर्मा ने भी संबोधित किया। सीएम नीतीश कुमार ने जनसमूहों से स्वीकृति लेने के बाद राजेश वर्मा को "विजय माला" अग्रिम में पहनाया जिसे लोगों ने तालियां बजा कर अपनी पूर्ण सहमति दी।