बिहारीगंज | पुलिस ने शुक्रवार को शराब पीकर हंगामा कर रहे एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। जानकारी के अनुसार सरौनी कला वार्ड नंबर 12 निवासी मो. सुलेमान का पुत्र मो. वकील गुरुवार को शराब के नशे में धुत्त होकर हो हल्ला कर रहा था।
जिससे तंग आकर ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारी ने उसे गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष अमित कुमार राय ने बताया कि आरोपी युवक के खिलाफ शराब बंदी कानून के उल्लंघन का मामला दर्ज कर आवश्यक मेडिकल जांच के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।