Kosi Live-कोशी लाइव BIHAR:प्रेमिका को वीडियो कॉल कर युवक ने की आत्महत्या:फंदे से लटकी मिली लाश, जांच में जुटी पुलिस - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Monday, August 21, 2023

BIHAR:प्रेमिका को वीडियो कॉल कर युवक ने की आत्महत्या:फंदे से लटकी मिली लाश, जांच में जुटी पुलिस

कोशी लाइव/मृतक अमित कुमार की फाइल फोटो।
मोतिहारी में एक युवक का उसके दुकान में फंदे से लटकता हुआ शव बरामद हुआ है। शव मिलने के बाद लोगों की भारी भीड़ घटनास्थल पर जमा हो गई। परिजनों ने घटना की सूचना पुलिस को दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से उतार पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

मृतक की पहचान तुरकौलिया थाना क्षेत्र के सपही गांव निवासी श्रीकांत सिंह के पुत्र अमित कुमार उर्फ अमृत राज (20) के रूप में हुई है। मृतक अमृत इंटर का छात्र था, वह अपने परिवार के साथ रघुनाथपुर में रहता था। उसके पिता का बस स्टैंड के पास दुकान है जहां वह अपने पिता और भाई का दुकान में हाथ बटाया करता था।

फंदे से लटक कर दी जान

अमृत राज को छह महीने पहले एक लकड़ी से इंस्टाग्राम पर दोस्ती हुई और वह प्यार में बदल गया। किसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ था। इस बीच सोमवार की दोपहर वह दुकान पर गया। वह दुकान पर अकेले था, दुकान के अंदर एक केबिन बना था। उसी केबिन में पंखा में रस्सी बांध कर वह फंदे से लटक गया।

इस दौरान उसका एक पाव टेबल पर ही था। जिस वक्त वह फंदे से लटका था उस वक्त वह अपनी प्रेमिका से वीडियो वीडियो कॉल पर बात कर रहा था, और उसके सामने ही फंदे से लटका गया। इस दौरान उसकी प्रेमिका ने अमृत की बहन को फोन कर बताई की आपका भाई फंदा लगा रहा हैं।

अमृत दो भाई और दो बहन है। दोनों बहन की शादी हो चुकी है। जबकि दोनों भाई कुआरा है। पिता कृषि दवा का दुकान चलाते है।उनके नहीं रहने पर दोनो भाई दुकान संभालता था। मृतक चार भाई-बहन में सबसे छोटा था

मामले की जांच में जुटी पुलिस

रघुनाथपुर ओपी प्रभारी संदीप कुमार ने बताया कि घटना की जानकारी मिली वैसे ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर शव को फंदे से उतार कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उसके मोबाइल को जब्त कर लिया गया हैं। जिसकी जांच की जा रही है, प्रथम दृष्टया में उसने प्रेम-प्रसंग में हत्या किया गया है।