Kosi Live-कोशी लाइव BIHAR:नोजल मैन से चार चक्का वाहन का टंकी कराया फूल, पैसे मांगने पर पिस्तौल तान हो गया फरार - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Sunday, August 27, 2023

BIHAR:नोजल मैन से चार चक्का वाहन का टंकी कराया फूल, पैसे मांगने पर पिस्तौल तान हो गया फरार

पीड़ित पेट्रोल पंप कर्मी।
जिले के रानीगंज भरगामा मार्ग में रेशम लाल चौक के समीप स्थित पेट्रोल पंप में शुक्रवार की देर रात एक चार पहिया वाहन से चार पांच की संख्या में आए अज्ञात युवकों के द्वारा नोजल मैन से लगभग 4 हजार का पेट्रोल भरवा कर बिना पैसा दिए जाने लगते हैं। जिस पर नोजल मैन के द्वारा जब पैसा मांगा जाता है तो चार वाहन में बैठे अज्ञात युवक के द्वारा हथियार निकाल कर गोली मारने की धमकी देते हुए फरार हो जाते हैं।

4 हजार का भरवाया था पेट्रोल

जिसके बाद पीड़ित पेट्रोल पंप के नोजल मैन ने रानीगंज थाने में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है। आवेदन में पीड़ित पेट्रोल पंप के नोजल मैन बैरगाछी थाना क्षेत्र के वार्ड संख्या 14 निवासी संजय कुमार साह ने बताया कि शुक्रवार की देर रात्रि लगभग डेढ़ बजे एक चार पहिया वाहन से चार पांच के संख्या में युवक पेट्रोल पंप पर आते हैं और उनसे लगभग चार हजार रु का पेट्रोल भरवाकर जाने लगते हैं, जब उनके द्वारा पैसा की मांग की जाती है तो चार पहिया वाहन में बैठे युवकों के द्वारा हथियार निकाल कर गोली मारने का धमकी देते हुए सभी फरार हो जाते हैं। वहीं उन्होंने बताया कि घटना की सारी वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई है।

क्या कहते हैं अधिकारी

रानीगंज थानाध्यक्ष संजय कुमार ने बताया कि पीड़ित पेट्रोल पंप के नोजल मैन के द्वारा लिखित आवेदन दी गई है। जिसके बाद सीसीटीवी फुटेज खंगाला कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।