Kosi Live-कोशी लाइव BIHAR:मामी संग लिव-इन में था भांजा..शादी से रोका, मार डाला: बांका में 7 साल की बेटी के सामने मां को मारा, फिर बच्ची को; गिरफ्तार - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Saturday, August 26, 2023

BIHAR:मामी संग लिव-इन में था भांजा..शादी से रोका, मार डाला: बांका में 7 साल की बेटी के सामने मां को मारा, फिर बच्ची को; गिरफ्तार


मामी संग लिव-इन में था भांजा..शादी से रोका, मार डाला:बांका में 7 साल की बेटी के सामने मां को मारा, फिर बच्ची को; गिरफ्तार
कोशी लाइव/बांका

बांका में मां-बेटी की हत्या हुई है। महिला अपने भांजे के साथ बीते 4 साल से लिव-इन में रह रही है। उसके साथ उसकी बेटी भी थी। युवक अपनी मामी को छोड़कर दूसरी शादी करना चाहता था। महिला इसका विरोध कर रही थी।

जिसके बाद आरोपी भांजे ने 7 साल की बेटी के सामने उसकी मां की गला दबाकर हत्या कर दी गई। फिर बच्ची का भी गला दबाकर उसे मारा गया। वारदात 21 अगस्त की रात की है। पुलिस ने पूरे मामले का खुलासा करते हुए कटोरिया थाना क्षेत्र के बरमत्ता गांव के रहनेवाले आरोपी भांजे और पेशे से ऑटो ड्राइवर इरशाद अंसारी (22) और उसके दादा रोजनी अंसारी (65) को गिरफ्तार कर लिया है।

महिला का शव शुक्रवार 25 अगस्त को बरामद हुआ, जबकि बच्ची ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया था।

 
बेहोशी की हालत में मिली थी बच्ची

मतवाला‎ पहाड़ी के पास 22 अगस्त को बेहोशी की हालत में बच्ची मिली थी। उसे इलाज के लिए मायागंज अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां 24 अगस्त को उसकी मौत हो गई। बच्ची की फोटो लेकर जब पुलिस ने आस-पास के इलाकों में पता किया तो एक महिला ने शिनाख्त की। उसे श्यामबाजार की रहने वाली बताया।

तलाश करते-करते जब पुलिस उसके घर पहुंची तो पता चला कि बच्ची की मां भी दो दिन से गायब है। इसके बाद पुलिस ने मां की तलाश शुरू की। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर खोजबीन की गई।

 
झाड़ियों से मिली मां की लाश

जांच में पता चला कि सोमवार 21 अगस्त की रात को चंदन डैम की ओर एक ऑटो गई थी। पुलिस ने डैम के पास जाकर देखा तो महिला की लाश झाड़ियों में फेंकी हुई मिली। मृतकों की पहचान 35 साल की रुबेदा खातून और उसकी 7 साल की बच्ची उमें खातून के रूप में हुई है। 2016 में रुबेदा खातून के पति की मौत हो गई थी।

 
विधवा मामी के साथ लिव-इन में रहता आरोपी ऑटो ड्राइवर

मामले का खुलासा करते हुए एसडीपीओ बिपिन बिहारी ने बताया कि बौसी थाना इलाके के श्यामबाजार निवासी रुबेदा खातून के पति की मौत एक बीमारी से 7 साल पहले हो गई थी। इसके बाद वह दूर के रिश्ते के भांजे ऑटो चालक इरशाद अंसारी के साथ लिव-इन में रहने लगी थी। अब जाकर इरशाद अंसारी के शादी की बात दूसरे जगह हो रही थी। रुबेदा इसका विरोध कर रही थी।

इसी विवाद को लेकर इरशाद अंसारी ने अपने दादा और अन्य के साथ मिलकर हत्या का प्लान बनाया। 21 अगस्त की शाम इलाज कराने का बहाना बनाकर रुबेदा खातून और उसकी बेटी को चंदन डैम के पास ले गया। वहां पहले रुबेदा की गला दबाकर हत्या कर दी। शव को झाड़ी में फेंक दिया।

इसके बाद फिर रुबेदा की बेटी का गला भी रस्सी से दबा दिया। उसे मरा हुआ समझकर जोगिया मतवाला पहाड़ के पास फेंक दिया था। अगले दिन लोगों को बच्ची बेहोशी की हालत में मिली थी।

 
क्या कहते हैं अधिकारी

एसडीपीओ ने बताया कि घटना में गिरफ्तार आरोपियों ने हत्या की बात कबूली है। आगे की जांच की जा रही है। सभी के खिलाफ जरूरी कार्रवाई की जाएगी।