Kosi Live-कोशी लाइव SUPAUL/देसी कट्टा के साथ किशोर बना रहे वीडियो:दे रहा धमकी, 2 दिन पहले गोली लगने से घायल लड़के ने एक को पहचाना - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Saturday, July 8, 2023

SUPAUL/देसी कट्टा के साथ किशोर बना रहे वीडियो:दे रहा धमकी, 2 दिन पहले गोली लगने से घायल लड़के ने एक को पहचाना

सुपौल के निर्मली थाना क्षेत्र के चार-पांच किशोरों का एक वीडियो सामने आया है। सभी किशोर देसी कट्टे के साथ दिखाई दे रहे हैं। 14 सेकंड के इस वीडियो में इन्हीं में से एक किशोर हाथ में देसी कट्टा लेकर किसी को धमकाता हुआ दिख रहा है। हालांकि वीडियो में आवाज नहीं होने के कारण यह पता नहीं चल सका है यह किसे धमका रहा।

इधर, बुधवार की देर शाम निर्मली थाना के पास एक 17 वर्षीय किशोर को गोली मार कर जख़्मी कर दिया था। नदी थाना क्षेत्र के मौवाही गांव निवासी शंभू प्रसाद गुप्ता का 17 वर्षीय पुत्र रोशन कुमार को गोली लगी थी। इलाज के बाद वह ठीक है।

वहीं, रोशन ने निर्मली थाना की पुलिस को ये वीडियो देखकर बताया है कि इसी में से एक किशोर ने उस पर गोली चलाई थी। निर्मली थाना अध्यक्ष पंकज कुमार ने बताया कि सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल का मामला संज्ञान में आया है।

जख्मी ने वीडियो देखकर एक किशोर को पहचान कर गोली चलाने का आरोप लगाया है। फिलहाल पुलिस सभी नाबालिग लड़कों की तलाश में जुटी है। जल्द ही सभी किशोर को पकड़ लिया जाएगा।