Kosi Live-कोशी लाइव BNMU NEWS/बिना एडमिशन और पढ़ाई के परीक्षा फॉर्म भरने का आदेश:आनन फानन में वापस लिया नोटिस, BNMU के पार्ट थर्ड का है मामला - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Wednesday, May 17, 2023

BNMU NEWS/बिना एडमिशन और पढ़ाई के परीक्षा फॉर्म भरने का आदेश:आनन फानन में वापस लिया नोटिस, BNMU के पार्ट थर्ड का है मामला

Kosi Live Bnmu News Madhepura: बीएनएमयू में बिना नामांकन के परीक्षा की तिथि जारी कर वापस लेने का मामला ।
बीएनएमयू में आदेश जारी कर उसे वापस लेने की कार्य शैली नहीं बदल रही है। विवि कब कौन पत्र जारी कर दे, किसी भी कारणों का हवाला देकर कब उसे कैंसिल कर दे कोई नहीं जानता । ताजा मामला स्नातक पार्ट थर्ड सेशन 2022-23 की परीक्षा से जुड़ा हुआ है । बीएनएमयू के प्रभारी परीक्षा नियंत्रक डॉ. गजेन्द्र कुमार ने 12 मई को अधिसूचना जारी कर 15 मई से स्नातक पार्ट थर्ड का परीक्षा फॉर्म भरने की तारीख घोषित कर दी। स्थिति यह थी कि बीएनएमयू में के किसी कॉलेजों में स्नातक पार्ट थर्ड में छात्रों ने नामांकन नहीं लिया है । जब मामला प्रकाश में आया तब बीएनएमयू प्रशासन की नींद खुली।


विवि में पहलें भी हुई है लापरवाही

आनन-फानन में महज तीन दिन बाद विवि ने पार्ट थर्ड सेशन 2022-23 के परीक्षा प्रपत्र को भरने के जारी आदेश को को किसी कारण से स्थगित कर दिया। छात्र संगठन एसएफआई के बीएनएमयू प्रभारी सारंग तनय ने कुलपति डॉ आरकेपी रमण ने संज्ञान लेते हुए स्नातक पार्ट थर्ड के परीक्षा फॉर्म भरने की तिथि को स्थगित करने का आदेश दिया है। गौरतलब यह है कि इससे पूर्व विश्वविद्यालय द्वारा पीजी फोर्थ सेमेस्टर में भी जल्दबाजी करते हुए बिना नामांकन व क्लास के फॉर्म भरने की तिथि जारी कर दी थी, बाद में उसे भी वापस लेना पड़ा था। इस तरह विश्वविद्यालय प्रशासन हड़बड़ी में लगातार गड़बड़ी कर रहा है।