Kosi Live-कोशी लाइव BIHAR NEWS:बॉयफ्रेंड के लिए बीच सड़क पर भिड़ी पापा की परियां, वीडियो सोशल मीडिया में हुआ वायरल - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Wednesday, May 17, 2023

BIHAR NEWS:बॉयफ्रेंड के लिए बीच सड़क पर भिड़ी पापा की परियां, वीडियो सोशल मीडिया में हुआ वायरल

Kosi Live Bihar News:
पटना में बीच सड़क पर मारपीट करते दो युवतियों का वीडियों सामने आया है। जहाँ एक साथ दो पापा की परियां आपस में बस इसलिए भिड गई की उसका कथित लवर उसी की सहेली के साथ सेट हो गया था।

विडियो में देखा जा सकता है की किस तरह लोगो के भीड़ भाड़ के बीच पापा की परियां अपने लवर के लिए एक दूसरे से सड़क के बीच तांडव करती नजर आ रही है। बताया जा रहा है की ये सारा माजरा पटना के कंकड़बाग थाना क्षेत्र इलाके का है। 

जहाँ दिन के उजाले में पापा की परियों ने हाइ वोल्टेज ड्रामा शुरू कर दिया। जिसका वीडियों राह चलते किसी शख्स ने बना वायरल कर दिया है। युवतियों की इस हरकत को देखने के लिए सड़क पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गयी। 

उसमें कुछ लोगों ने दोनों को छुड़ाने को काफी कोशिश की। लेकिन दोनों मानने को तैयार नहीं हुई। कड़ी मशकत के बाद पापा की दोनों परियों को अलग किया जा सका।