कोशी लाइव/खगड़िया:अलौली प्रखंड के शहरबन्नी पंचायत से छात्र-छात्राओं की समस्या को लेकर शहरबन्नी पंचायत वासी अंकित बाबू ने कोसी महाविद्यालय छात्र संघ नेता निखिल कुमार से मिलकर शहरबन्नी पंचायत मैं इंटर की पढ़ाई ना होने की समस्या से अवगत करवाया साथ ही कहा गया की पंचायत से पांच किलोमीटर के दायरे में मात्र एक ही हाई स्कूल हैं जिससे पंचायत के छात्र छात्राओं को दिक्कते का सामना करना पड़ता हैं।अवगत करवाते हुए कोसी महाविद्यालय छात्र संघ नेता निखिल कुमार एवं अंकित बाबू ने संयुक्त रूप से जिला शिक्षा पदाधिकारी से मिलकर इस समस्या को सामने रखा जहां शिक्षा पदाधिकारी द्वारा आश्वासन एवं जानकारी देते हुए कहा गया की कुछ उत्क्रमित मध्य विद्यालय मैं इंटर पढ़ाई के लिए बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा कोड दिया गया है जिसमें शहरबन्नी पंचायत उत्क्रमित मध्य विद्यालय का भी नाम है और हो सकता है कि इस सत्र से इंटर की पढ़ाई के लिए नामांकन की प्रक्रिया भी शुरू कर दिया जाएगा। मौके पर छात्र नेता सुरज कुमार और प्रिंस कुमार भी मोजूद थे।
Monday, April 24, 2023
Home
खगड़िया
बिहार
KHAGRIYA NEWS:छात्र-छात्राओं की समस्या को लेकर छात्र संघ नेता निखिल कुमार से मिलकर पंचायत वासी अंकित द्वारा विभिन्न समस्या से अवगत कराया गया
KHAGRIYA NEWS:छात्र-छात्राओं की समस्या को लेकर छात्र संघ नेता निखिल कुमार से मिलकर पंचायत वासी अंकित द्वारा विभिन्न समस्या से अवगत कराया गया
कोशी लाइव
खबरों की सुझाव और विज्ञापन देने के लिए अभी संपर्क करें!Editor: Amar Akky
WhatsApp No:9570452002