Kosi Live-कोशी लाइव MADHEPURA/छानबीन:घर लौटने की बात कह रहा था युवक, सड़क किनारे धान की खेत में मिली लाश, छानबीन - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Monday, October 4, 2021

MADHEPURA/छानबीन:घर लौटने की बात कह रहा था युवक, सड़क किनारे धान की खेत में मिली लाश, छानबीन


पुरैनी पंचायत के सरहदगति गांव स्थित शिव मंदिर से 100 मीटर पश्चिम सड़क किनारे धान की खेत से एक 35 वर्षीय युवक का शव बरामद किया गया। शव के पास ही उसकी बाइक भी थी। युवक की पहचान अरविंद ठाकुर के रूप में कई गई। मृतक के परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। श्रीनगर थानाध्यक्ष रमेश कुमार ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से भी घटना का सुराग मिलने की संभावना है। परिजनों की माने तो शसरहदगति वार्ड-4 निवासी अरविंद ठाकुर अपनी बाइक से शनिवार की रात पूरब टोला गए थे।

रात करीब दस बजे तक जब वह वापस नहीं लौटे तो परिजनों ने मोबाइल से सम्पर्क की तो अरविंद ने कहा कि थोड़ी देर में लौट रहा हूं। लेकिन तकरीबन 11 बजे तक नहीं लौटने पर फोन किया गया तो अरविंद का मोबाइल ऑफ बताने लगा। इसके बाद खोजबीन करने पर अरविंद का शव और बाइक शिव मंदिर से 100 मीटर दक्षिण सड़क किनारे धान की खेत में पड़ा था। इसके बाद श्रीनगर थानाध्यक्ष रमेश कुमार को सूचना दी गई। पुलिस ने आकर शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। थानाध्यक्ष रमेश कुमार ने बताया कि अरविंद ठाकुर का शव और बाइक सड़क के किनारे मिला है। प्रथम दृष्टिया सड़क दुर्घटना का मामला प्रतीत हो रहा है। परिजन द्वारा आवेदन नहीं मिला है। आवेदन मिलते ही समुचित कार्रवाई की जाएगी।