Kosi Live-कोशी लाइव SAHARSA NEWS:विभिन्न ब्रांड के 85 कार्टन अंग्रेजी शराब के साथ तस्कर गुड्डू ठाकुर गिरफ्तार। - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Thursday, April 8, 2021

SAHARSA NEWS:विभिन्न ब्रांड के 85 कार्टन अंग्रेजी शराब के साथ तस्कर गुड्डू ठाकुर गिरफ्तार।

Koshi Live/Saharsa news:विभिन्न ब्रांड के 85 कार्टन अंग्रेजी शराब के साथ तस्कर गुड्डू ठाकुर गिरफ्तार।
सहरसा। गुरुवार को चैनपुर गांव से बनगांव पुलिस ने सूचना के आधार पर विभिन्न ब्रांड के 85 कार्टन अंग्रेजी शराब के साथ तस्कर गुड्डू ठाकुर को गिरफ्तार किया। शराब बरामदगी के बाद तस्कर के घर तथा दुकान को सील कर दिया गया। बनगांव थानाध्यक्ष सरोज कुमार ने बताया कि चैनपुर वार्ड नंबर दो के निवासी भरत ठाकुर के पुत्र गुड्डू ठाकुर अपने घर में शराब रखे हुये थे। लोगों द्वारा बताया जाता है कि पहले घर में किराना दुकान था, लेकिन किराना दुकान बंद होने के बाद रैक खाली था। थानाध्यक्ष ने बताया कि उस रैक में भी शराब दुकान की तरह शराब को सजाकर रखा गया था। पूरे मामले में शराबबंदी का तनिक भी तस्कर में भय नहीं था। छापेमारी में एएसआई धनबिहारी मिश्रा के अलावे कई पुलिस बल मौजूद रहे।