Kosi Live-कोशी लाइव मधेपुरा/हथियार का भय दिखाकर पांच लाख की लूट,मामला संदिग्ध - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Thursday, September 10, 2020

मधेपुरा/हथियार का भय दिखाकर पांच लाख की लूट,मामला संदिग्ध

मधेपुरा। जिले के सिंहेश्वर थाना क्षेत्र के सबेला स्कूल के समीप बदमाशों ने हथियार का भय दिखाकर पांच लाख रुपये लूट लिये।

पीड़ित राइट बिजनेश के एटीएमओ राहुल कुमार व विजय कुमार हैं। दोनों ने मधेपुरा केनरा बैंक की शाखा से 10 लाख रुपये निकाले थे। उसके बाद पांच लाख रुपये बस स्टैंड के समीप एटीएम में डाले व बाइक से सिंहेश्वर के दुर्गा चौक स्थित केनरा बैंक में रुपये डालने जा रहे थे। इसी इस बीच सबेला स्कूल के समीप दो बाइक पर सवार चार बदमाशों ने लूटपाट की।

थानाध्यक्ष रणवीर कुमार ने बताया कि अब तक आवेदन नहीं मिला है, लेकिन घटना की जानकारी मिली है। पहली नजर में मामला संदिग्ध लग रहा है।