Kosi Live-कोशी लाइव मधेपुरा/अपराधी खुद को पुलिस बताकर खुलवाई किवाड़, फिर दागी ताबड़तोड़ गोलियां पति की मौत,पत्नी घायल - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Saturday, June 27, 2020

मधेपुरा/अपराधी खुद को पुलिस बताकर खुलवाई किवाड़, फिर दागी ताबड़तोड़ गोलियां पति की मौत,पत्नी घायल



बिहारीगंज थानाक्षेत्र के हथियौनधा वार्ड 11 में शुक्रवार की मध्य रात्रि घर पर धावा बोलकर बदमाशों ने इन्द्रदेव यादव (40) की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना से इलाके में भय व्याप्त हो गया है। बताया गया मृतक इन्द्रदेव यादव घर में पत्नी के साथ सोया हुआ था हमलावरों ने अपने आप को पुलिस बताकर उसे जगाया और किवाड़ खोलने कहा। किवाड़ खोलते बदमाशों ने उसे गिरफ्त में लेते हुए ताबड़तोड़ फायर झोंक दिया। गोली उसके

छाती, बायें पंजरा, दाहिना जांघ और बायें घुटना में लगी। गोली लगने के बाद गंभीर रूप से जख्मी होकर उसने दम तोड़ दिया। हमलावरों से हाथापायी के दौरान बचाने का भरसक प्रयास कर रही उसकी पत्नी जानकी देवी (35) को भी अफरातफरी के क्रम में कंधा के पास दो गोली लगी। घटना की सूचना मिलते पुलिस रात में हीं घटना स्थल पर पहुंच जख्मी महिला जानकी देवी को इलाज के लिये पीएचसी ले गई। महिला की नाजुक स्थिति को देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। इधर पुलिस ने मृतक इन्द्रदेव यादव के शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया। पोस्टमार्टम के उसके शव को परिजनों को सौंप दिया गया। जख्मी जानकी देवी का मधेपुरा के एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है।

मृतक इन्द्रदेव राजमिस्त्री का काम करता था। उसका गांव के ही रतन यादव, बिसो यादव से आठ- दस कट्ठा जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। एक- डेढ़ महीना पहले इसी जमीन को लेकर विवाद गहराया था तो दोनों पक्ष थाना पहुंचे थे। हत्या की घटना को इसी भूमि विवाद से जोड़कर देखा जा है।

थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार ने बताया कि मृतक की पत्नी जानकी देवी के जख्मी हालत में दिये गये फर्दब्यान के आधार पर गांव के ही रतन यादव और अन्य नामजद और अज्ञात सहित एक दर्जन से भी अधिक लोगों के खिलाफ जमीन विवाद के कारण घटना को अंजाम देने का केस दर्ज किया गया है।