Kosi Live-कोशी लाइव Bihar News:महिला के मोबाइल पर Unknown नंबर से आई कॉल तो पति के मन में गहराया शक, उसे छत पर बुलाया और... - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Wednesday, June 3, 2020

Bihar News:महिला के मोबाइल पर Unknown नंबर से आई कॉल तो पति के मन में गहराया शक, उसे छत पर बुलाया और...


पुरनहिया थाना क्षेत्र के बसंतपट्टी दूबे टोला निवासी बच्चा दूबे ने अपनी पत्नी नायडू देवी (45) की ईंट से कूच कर हत्या कर दी। घटना मंगलवार देर रात की है। बताया गया कि नायडू देवी के मोबाइल पर एक अज्ञात नंबर से कॉल आई। इससे उसके पति को शक हुआ। बाद में उसने महिला को छत पर बुलाया। जहां उसके ऊपर पहले चाकू से वार किया और बाद में ईंट से प्रहार कर हत्या कर दी। इतना ही नहीं, खुद नीचे आकर उसने अपनी बेटी आरती को पूरी बात बताई।

अपना अपराध भी कबूल कर लिया

इसके बाद आरती ने शोर मचाना शुरू किया। शोर सुनकर पहुंचे लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुरनहिया थानाध्यक्ष विजय कुमार यादव ने मौके पर पहुंचकर हत्यारोपित पति को हिरासत में ले लिया। पूछताछ में उसने अपना अपराध भी कबूल कर लिया। पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज अग्रेतर कार्रवाई में जुट गई है।

पुलिस मामले की जांच में जुटी

मालूम हो कि मृतका नायडू देवी की दो बेटियां हैं जिसमें बड़ी बेटी आरती की शादी इसी वर्ष फरवरी में हुई थी। वह फिलवक्त मायके में ही है। वहीं दूसरी बेटी अंजनी कुमारी कुंवारी है। दोनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पास-पड़ोस के लोग सांत्वना दे रहे हैं। इस घटना को लेकर कई तरह की बातें की जा रहीं। पुलिस हत्या के वजह की जांच कर रही।