Kosi Live-कोशी लाइव सहरसा।जिले में 170 कोरोना मरीज हुए स्वस्थ - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Saturday, June 27, 2020

सहरसा।जिले में 170 कोरोना मरीज हुए स्वस्थ


सहरसा। जिले में जहां कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़ रही है, वहीं बड़ी संख्या में लोग स्वस्थ होकर घर लौट रहे हैं। यह जानकारी देते हुए जिलाधिकारी कौशल कुमार ने बताया कि 21 से 27 के बीच 21 पॉजिटिव केस आए, जबकि इसी दरम्यान 72 लोग जिनका रिपोर्ट निगेटिव आया, उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया है। बताया कि इस प्रकार अबतक मिले दो सौ एक्टिव केस में 170 स्वस्थ हो गए, और 30 पॉजिटिव मरीजों का इलाज कोविड- 19 विशेष क्वारंटाइन केन्द्र में चल रहा है। उन्होंने बताया कि अबतक 3138 लोगों का सैंपल लिया गया, जिसमें 2868 रिपोर्ट आ गया। इसमें 2590 रिपोर्ट निगेटिव आया। 278 रिपोर्ट अब भी पेडिग पड़ा हुआ है। डीएम ने कहा कि अभी भी जिले में कोविड- 19 का खतरा बरकरार है। इसलिए सभी लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है। उन्होंने लोगों को बिना जरूरी घर से नहीं निकलने और बहुत जरूरी पड़ने पर मास्क लगाकर निकलने का आग्रह किया। कहा कि आमलोगों की सर्तकता से ही कोविड- 19 पर विजय पाया जा सकता है।