Kosi Live-कोशी लाइव COVID-19:पूर्णिया में मिले आठ नए कोरोना पॉजिटिव - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Friday, May 29, 2020

COVID-19:पूर्णिया में मिले आठ नए कोरोना पॉजिटिव



पूर्णिया । जिले में कोरोना संक्रमित मरीजों के मामले में जबरदस्त उछाल आया है। शुक्रवार को आए कोरोना के 8 नए पॉजिटिव मामलों के साथ अब यहां संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 73 हो गई है। वहीं शुक्रवार को 8 मरीजों ने कोरोना को मात दी। सभी ठीक हुए मरीजों को आइसोलेशन स्थल से ताली बजाकर विदा किया गया।

गुरुवार को भी जिले में 9 कोरोना संक्रमित मरीज मिले थे। बुधवार को भी 8 कोरोना संक्रमित मरीज की पहचान हुई थी। इस तरह से तीन दिनों में 25 कोरोना पॉजिटिव मरीज मिल चुके हैं। सभी प्रवासी कामगार हैं जो हाल में श्रमिक स्पेशल ट्रेन अपने गृह जिला वापस लौटे हैं। अभी सभी को जिला मुख्यालय के आइसोलेशन स्थल में रखा गया है। 26 मई को भी चार कोरोना पॉजिटिव मरीज की पहचान हुई थी। इस तरह पिछले चार दिनों में 29 कोरोना संक्रमित मरीज की पहचान हो चुकी है और अब संक्रमित मरीजों का आंकड़ा 73 पहुंच गया है। हालांकि इसके साथ ही उसी रफ्तार से कोरोना से ठीक होने वाले मरीजों की संख्या भी बढ़ी है। शुक्रवार को आठ पॉजिटिव मरीज में धमदाहा से 2, बीकोठी से 1, रुपौली से 1, बैसा से 02, बनमनखी से 1 शामिल हैं। एक्टिव मरीजों की संख्या 42 ही है। कोरोना से जंग जीतने वाले मरीजों की संख्या अब 31 हो गई है। 1139 संदिग्धों का अबतक सैंपल लिया गया है। इसमें शुक्रवार को 32 प्रवासियों का सैंपल भी शामिल है। एक मरीज अररिया का है जो जेल आइसोलेशन सेल में थे उसको जमानत मिलने के बाद उसके जिला में भेज दिया गया है। प्रखंडवार संक्रमित मरीजों की संख्या

रुपौली - 29

पूर्णिया पूर्व - 9

जलालगढ़ - 9

श्रीनगर - 7

बैसा - 5

अमौर - 3

बीकोठी - 5

धमदाहा - 2

भवानीपुर - 1

केनगर - 1

बनमनखी - 1

---------------------

कुल पॉजिटिव - 73

एक्टिव मामला - 42

स्वास्थ्य हुए मरीज -31

नए मिले मरीज - 8

----------------------