Kosi Live-कोशी लाइव BIHAR:NH-327ई पर दो ट्रकों की आमने-सामने टक्कर, एक चालक की मौत, दूसरे की हालत गंभीर - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Saturday, February 28, 2026

BIHAR:NH-327ई पर दो ट्रकों की आमने-सामने टक्कर, एक चालक की मौत, दूसरे की हालत गंभीर

 हेडलाइन:

एनएच-327ई पर दो ट्रकों की आमने-सामने टक्कर, एक चालक की मौत, दूसरे की हालत गंभीर

किशनगंज: कोचाधामन थाना क्षेत्र के विशनपुर स्थित एनएच-327ई अररिया–बहादुरगंज मार्ग पर सपटीया चौक के समीप शुक्रवार देर रात भीषण सड़क हादसा हो गया। विपरीत दिशा से आ रही दो ट्रकों के बीच आमने-सामने टक्कर हो गई।

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों ट्रकों का अगला हिस्सा आपस में चिपक गया। तेज धमाके की आवाज सुनकर आसपास के गांवों से लोग घटनास्थल पर पहुंच गए। हादसे के बाद ट्रक के इंजन में आग भी धधकने लगी, जिससे अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

सूचना मिलते ही कोचाधामन थाना के एसएचओ पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और राहत-बचाव कार्य शुरू कराया। दुर्घटना में एक ट्रक चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरे चालक को गंभीर अवस्था में बेहतर इलाज के लिए पूर्णिया रेफर किया गया है।

बाद में क्रेन मंगवाकर दोनों ट्रकों के सटे और जलते इंजन को अलग कराया गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू कर दी है तथा मामले की जांच की जा रही है।