कोशी लाइव_नई सोच नई खबर।
सीएए और नागरिक संशोधन विधेयक के समर्थन में मंगलवार को सुपौल शहर में विशाल यात्रा निकाली गई। नागरिक मंच के बैनर तले गांधी मैदान से निकली रैली शहर के सभी मार्गों का भ्रमण किया। इस दौरान राष्ट्रभक्ति से जुड़े नारे से पूरा इलाका गुंजायमान रहा।
रैली शामिल समर्थक बंगलादेशी घुसपैठिए वापस जाओ, मोदी-शाह संघर्ष करो हम तुम्हारे साथ हैं, किस-किस को चाहिए आजादी आदि लगा रहे थे। रैली में छातापुर के विधायक नीरज बबलू, पूर्व विधायक किशोर मुन्ना, संतोष प्रधान, चन्द्रकान्त झा सहित शहरवासी शामिल थे। उधर, रैली में उमड़े जनसैलाब को देखते हुए विधि व्यवस्था बनाए रखने के लिए एसपी मनोज कुमार खुद कैम्प किये हुए थे। इसके अलावा एसडीएम कयूम अंसारी, एसडीपीओ विद्यासागर, सदर थानाध्यक्ष संदीप कुमार सिंह सहित भारी संख्या में पुलिस बल रैली के साथ-साथ चल रही थी।
