Kosi Live-कोशी लाइव मधेपुरा।घैलाढ़: चौथे चरण में आठ पंचयात में होने वाले पैक्स चुनाव हेतु नामांकन कार्य आज से शुरू। - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Monday, December 2, 2019

मधेपुरा।घैलाढ़: चौथे चरण में आठ पंचयात में होने वाले पैक्स चुनाव हेतु नामांकन कार्य आज से शुरू।

कोशी लाइव_नई सोच नई खबर।

घैलाढ़ मधेपुरा से पप्पू मेहता की रिपोर्ट
घैलाढ़ प्रखंड में चौथे चरण में आठ पंचयात में होने बाले पैक्स चुनाव हेतु नामांकन कार्य सोमबार को प्रांरभ हो गया।नामांकन के पहले दिन अध्यक्ष पद के लिए 16 अभ्यर्थियों ने नामांकन  का  पर्चा दाखिल किया ।श्रीनगर पंचायत से अध्यक्ष पद के लिए पति- पति क्रमशः अनिल कुमार चंद्रप्रभा देवी नामांकन दर्ज किया।वही तीसरे उमीदवार के रूप में सुनील कुमार ने नामांकन दर्ज किया है अध्यक्ष पद के लिए पहले दिन श्रीनगर पंचयात से 3,चित्ती से 3, क्रमशः दीपनारायण यादब सोनू कुमार,नरेंद्र कुमार झिटकिया  से 3,अर्राहा महुआ से 1,घैलाढ से 2,रतनपुरा से 2,एबं बरदाहा से 1 अभ्यर्थी ने नामांकन किया है।प्रखंड निर्वाची पदाधिकारी सह प्रखंड विकास पदाधिकारी राघवेंद्र शर्मा एवं सहायक निर्वाची पदाधिकारी सह प्रखंड कृषि पदाधिकारी काशीनाथ सिंह ने बताया कि नामांकन के पहले दिन अध्यक्ष पद के लिए पहले दिन कुल 17 अभ्यर्थियों ने नामांकन का पर्चा दाखिल किया है।नामांकन कार्य 4 दिसम्बर,संवीक्षा 5 दिसम्बर को होगा। नामांकन के कार्य में लोगो का अनावश्यक भीड़ न हो इसके लिए ब्रेक्केडिंग की गयी है।विधि व्यवस्था बनाये रखने में घैलाढ थांना के ऐ एस आई श्रवण कुमार,परमानंदपुर ओपी के एस आई अमरकांत महाराज समेत पुलिस बल की सक्रियता देखी गयी।इस दौरान प्रखंड सहकारिता पदाधिकारी नीरज कु कंठ नामांकन कार्य कर्मी,समन्वयक दिवाकर चौधरी,यसवंत कुमार,राजेश कुमार,बिजय कुमार बिपीन कुमार आदि मोजूद थे।