Kosi Live-कोशी लाइव Bihar crime - शर्मनाक! सिगरेट नहीं देने पर घर में घुसकर 65 साल की महिला से किया गैंगरेप, बुरी तरह से पीटा - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Thursday, January 23, 2025

Bihar crime - शर्मनाक! सिगरेट नहीं देने पर घर में घुसकर 65 साल की महिला से किया गैंगरेप, बुरी तरह से पीटा


बिहार के लखीसराय जिले में एक शर्मनाक घटना सामने आई है। यहां घर में घुसकर बदमाशों ने 65 साल की बुजुर्ग महिला के सामूहिक दुष्कर्म किया। साथ ही महिला की बुरी तरह से पिटाई की। बताया गया कि दोनों बदमाश शराब के नशे में थे।

फिलहाल पुलिस ने दोनों अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार बदमाशों की पहचान बिल्लू यादव के पुत्र विशाल कुमार और सदानंद यादव उर्फ बुच्चु यादव के पुत्र सौरभ कुमार के रूप में की गई है।

घटना जिले के सूर्यगढ़ा थाना क्षेत्र के एक गांव से जुड़ा है। जहां दोनों बदमाश महिला के घर सिगरेट मांगने पहुंचे थे। बताया जा रहा है कि इन लोगों ने सिगरेट मांगने के लिए महिला के घर का दरवाजा खटखटाया। उस वक्त महिला के बेटा और उनकी बहू घर में मौजूद थे। लेकिन इन लोगों ने दरवाजा खोलने से इनकार कर दिया। रिपोर्ट के मुताबिक, इसके बाद बदमाश घर की दीवार तोड़ कर घर में दाखिल हो गए।

कहा जा रहा है कि महिला की बहू और उसके पति घर के पीछे से भाग निकले लेकिन बुजुर्ग महिला घर में ही फंस गई। दोनों ने महिला को पकड़ लिया और उन्हें उठा कर खेत में ले गए थे। पीड़िता उस दौरान मदद के लिए चिल्ला रही थीं लेकिन कोई भी उनकी मदद के लिए आगे नहीं आया। बुजुर्ग महिला का यह भी कहना है कि उन्होने अपराधियों के हाथ-पैर जोड़े थे और गिड़गिड़ाई थी कि वो उन्हें छोड़ दें। लेकिन बदमाशों ने उनकी पिटाई की और फिर उनके साथ गैंगरप जैसी घिनौनी वारदात को अंजाम दिया। सभी बदमाश इसके बाद मौके से फरार हो गए थे।

पुलिस का कहना है कि महिला को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। महिला की शिकायत पर पुलिस ने पूरे मामले में बारिकी से अपनी जांच-पड़ताल शुरू कर दी है। पुलिस ने दो आरोपियों को फिलहाल गिरफ्तार किया है और अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है।