Kosi Live-कोशी लाइव BIHAR NEWS/शादी के लिए सैलून पहुंची दुल्हन को बिहार पुलिस के जवान ने मारी गोली, पटना में है पोस्टिंग - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Monday, May 22, 2023

BIHAR NEWS/शादी के लिए सैलून पहुंची दुल्हन को बिहार पुलिस के जवान ने मारी गोली, पटना में है पोस्टिंग

Kosi Live Bihar News/
शादी से महज कुछ घंटे पहले होनेवाली दुल्हन को बिहार पुलिस के जवान ने गोली मार दी। पटना में पोस्टेड इस पुलिसकर्मी ने इसके बाद खुद को भी मारने की कोशिश की, लेकिन पिस्टल उसके हाथ से फिसल गया।

जिसके बाद लोगों की चंगुल से बचकर भागने में कामयाब हो गया। मामले में दुल्हन के परिजनों ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है।

घटना जिले के कासिम बाजार थाना क्षेत्र से जुड़ा है। जानकारी के अनुसार, युवती की रविवार की रात शादी होने वाली थी। बारात आने से पहले लड़की सैलून में तैयार होने गई थी। इसी दौरान रात लगभग 8:30 बजे पटना में पोस्टेड बिहार पुलिस का जवान अमन कुमार भी वहां पहुंच गया। बिहार पुलिस में जवान और उसके प्रेमी अमन कुमार ने पार्लर के अंदर घुसकर लड़की को गोली मार दी। गोली लड़की के बाएं साइड कंधे के पीछे से लगते हुए दाहिने साइड सीने से निकल गई। स्पा के कर्मचारियों ने बताया कि युवती के साथ ही युवक आया था। संवरने के दौरान युवती के पीछे ही युवक खड़ा था। कर्मियों ने बताया कि उन्हें लगा कि परिवार का सदस्य है। 

गंभीर रूप से घायल लड़की को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे रेफर कर दिया गया। चिकित्सक ने बताया कि गोली अभी फंसी हुई है, लेकिन युवती की हालत खतरे से बाहर है। 

ब्यूटी पार्लर के एक लड़के ने गोली चलाने वाले युवक अमन कुमार को पकड़ा, लेकिन किसी तरह अमन उसके चंगुल से छूट कर वहां से भाग गया। कोतवाली थानाध्यक्ष धीरेंद्र कुमार पांडे ने बताया कि गोली चलाने वाले युवक की पहचान अमन कुमार के रूप में हुई है। उसने भी अपने ऊपर फायरिंग की थी, लेकिन पिस्टल नीचे गिर गया था। युवती को गोली मारने के बाद जवान वहां से फरार हो गया। लड़की के परिजनों के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस द्वारा कार्रवाई की जाएगी