Kosi Live-कोशी लाइव बड़ी खबर/बिहार:बिहार शिक्षा विभाग का आदेश, नियोजित शिक्षकों की हुई बल्ले-बल्ले - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Sunday, September 13, 2020

बड़ी खबर/बिहार:बिहार शिक्षा विभाग का आदेश, नियोजित शिक्षकों की हुई बल्ले-बल्ले

न्यूज डेस्क: बिहार शिक्षा विभाग ने एक नया आदेश जारी किया हैं। जिससे नियोजित शिक्षकों की बल्ले-बल्ले हो रही हैं। क्यों की यहां के शिक्षक पूर्ण रूप से स्थाई हो गए हैं और इन्हे सेवाशर्त के तहत सामान्य शिक्षकों की तरह पूरी अधिकार मिलने लगा हैं।

मिली जानकारी के मुताबिक शिक्षा विभाग ने आदेश लिया है की बिहार में करीब 4 लाख शिक्षकों को पीएफ का लाभ 1 सितंबर 2020 से मिलना शुरू हो जायेगा। इसके लिए सभी शिक्षकों को 20 सितंबर तक पूरा डिटेल्स विभाग के पास जमा करना हैं।


खबर के अनुसार माध्यमिक निदेशक ने सभी जिला शिक्षा पदाधिकारियों से कहा है कि वे शिक्षकों का ब्योरा एक्सल शीट में तैयार करकर उसकी सॉफ्ट एवं हार्ड कॉपी कर्मचारी भविष्य निधि संगठन द्वारा जिलों में नामित उनके नोडल पदाधिकारियों के पास जल्द से जल्द भेजा जाये।

आपको बता दें की जब शिक्षकों का दस्तावेज कर्मचारी भविष्य निधि संगठन के पास पहुंच जायेगा तो 30 सितंबर 2020 को इस संगठन की ओर यूनिवर्सल एकाउंट नम्बर खोले जाएंगे और शिक्षकों का पीएफ अकाउंट नंबर जारी किया जायेगा।